{"_id":"64b2e55d9d77b2201c0e6c0b","slug":"people-of-four-villages-kota-sarna-silamu-and-sahiya-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1033-201231-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: 10 किलो चांदी और 30 तोले सोने से बनेगी मां की पालकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: 10 किलो चांदी और 30 तोले सोने से बनेगी मां की पालकी
विज्ञापन
विज्ञापन
खत तपलाड़ के चार गांवों के 170 परिवारों की मदद से बनवाई जाएगी पालकी
विकासखंड के खत तपलाड़ के चार गांव कोटा, सरना, सिलामू और सहिया के लोगों की कोटा गांव स्थित मंदिर परिसर में बैठक हुई। लोगों ने आराध्य कुलदेवी काली माता की सोने और चांदी की धातु से पालकी तैयार करने पर सहमति बनाई।
समिति के अध्यक्ष महावीर सिंह चौहान ने बताया कि लगभग 10 किलो चांदी और 30 तोले सोने की धातु से पालकी बनवाई जाएगी। चारों गांवों के 170 परिवार एवं सभी सरकारी और गैरसरकारी कर्मचारी और अधिकारी इसके लिए आर्थिक सहयोग देंगे। पालकी निर्माण का कार्य दशहरे के शुभ मुहूर्त पर शुरू किया जाएगा। पालकी निर्माण के पश्चात शुद्धिकरण कर जेठ माह के पहले रविवार को विधिवत पूजा अर्चना कर कोटा गांव स्थित काली माता मंदिर के गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
खत के लोगों की अपनी आराध्य काली माता के प्रति अटूट आस्था है। जिस कारण सभी के आर्थिक सहयोग से पालकी निर्माण कार्य कराया जाएगा। पालकी निर्माण पर करीब 25 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। बैठक में स्याणा विजय पाल सिंह, सचिव अनिल जोशी,नरेंद्र सिंह, श्याम सिंह, बारू तोमर, बाबूराम जोशी, सुंदर सिंह, रणवीर तोमर, विरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन