फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   People maked videos of injured in road accident

मानवता हुई शर्मसार, सड़क पर तड़पते रहे पिता-बेटी और वीडियो बनाते रहे लोग

Sat, 10 Jun 2017 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sat, 10 Jun 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
People maked videos of injured in road accident
Demo Pic - फोटो : demo

श्रीनगर में मानवता उस वक्त शर्मसार हो गई जब एक सड़क हादसे में एक प‌िता और बेटी बुरी तरह घायल हो गए और लोग उन्हें अस्पताल ले जाने की वजाए वीड‌ियो बनाते रहे। इस दौरान बेटी ने मौके पर ही दम तोड़ द‌िया। इसके बाद युवती के प‌िता रोते रहे और लोग तब भी वीड‌ियो ही बनाते रहे।

विज्ञापन


शादी समारोह से बाइक पर लौट रहे पिता-पुत्री को शुक्रवार रात एक अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मारकर कुचल दिया। इस भयानक हादसे में बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


हादसे के वक्त मानवता भी शर्मसार हुई। घायलों को अस्पताल ले जाने के बजाय लोग वीडियो बनाते दिखे। इस दौरान अमर उजाला संवाददाता नवल खाली ने घायल पिता की चीख सुनने पर उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। इधर, पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भक्तियाना में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शक्ति विहार गेट के समीप शुक्रवार रात पौने ग्यारह बजे करीब भक्तियाना निवासी बिदंर सिंह पुंडीर अपनी बेटी पूनम (23) के साथ शादी समारोह से बाइक पर लौट रहे थे।

इस दौरान शक्ति विहार गेट के समीप पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे पिता व बेटी राजमार्ग पर गिर गए और अज्ञात वाहन चालक उन्हें कुचलता हुआ फरार हो गया। दुर्घटना में पूनम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बिदंर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के वक्त आसपास खड़े कुछ लोग तमाशबीन बने तो कुछ वीडियो बनाते रहे।

तभी मौके पर पहुंचे अमर उजाला संवाददाता नवल खाती ने 108 को फोन किया। 108 के पहुंचने में विलंब होने पर वह अपनी गाड़ी में घायल बिंदर सिंह को बेस अस्पताल ले गए, जहां बिंदर सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बिंदर सिंह जीआईसी डांगचौरा में शिक्षक हैं। 

घायल को लेनी नहीं बल्कि शव लेने पहुंची 108

People maked videos of injured in road accident

​कोतवाल एनएस बिष्ट ने बताया कि मृतका के भाई मनमोहन की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर फुटेज की मदद से आरोपी तक पहुंचने में मदद मिलेगी। तहरीर मिलने पर विधिवत मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। घटना पर पालिका अध्यक्ष विपिन मैठानी ने पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर सांत्वना दी।

पूनम सहायक कृषि अधिकारी पद के लिए हुई थी चयनित
दुर्घटना में मृत पूनम का चयन सहायक कृषि अधिकारी पद के लिए हुआ था। एक माह बाद उसे नियुक्ति मिलनी थी। पूनम प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों के लिए देहरादून में रहती थी। एक माह पूर्व ही घर आई थी। 

घायल को लेनी नहीं बल्कि शव लेने पहुंची 108
घटना स्थल पर मौजूद नवल खाली ने इसकी सूचना 108 को दी। नवल ने बताया कि जब उन्होंने  108 पर काल की तो उन्हें जवाब मिला कि अभी हम चौरास हैं, देखते हैं कितना समय लगता है। जिस पर नवल घायल बिंदर सिंह को अपने वाहन से बेस अस्पताल ले गए। घटना के एक घंटे बाद पहुंची 108 शव को लेकर अस्पताल पहुंची।

पुलिस कार्रवाई पर जताया आक्रोश
स्थानीय लोगों ने पुलिस कार्रवाई पर कड़ा आक्रोश जताया। कहना था कि घटना स्थल से पुलिस चौकी मात्र 500 मीटर दूरी पर स्थित है। बावजूद पुलिस एक घंटे बाद पहुंची। वहीं शनिवार को पूरा दिन पुलिस वाहन का पता भी नहीं लगा पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed