फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   people keep weapon in bajpur.

उत्तराखंडः यहां है अवैध हथियारों का जखीरा

Tue, 03 Feb 2015 02:01 PM IST
सुनील दिवाकर / अमर उजाला, बाजपुर
सुनील दिवाकर / अमर उजाला, बाजपुर Updated Tue, 03 Feb 2015 02:01 PM IST
विज्ञापन
people keep weapon in bajpur.

खनन, जमीनी विवाद, मारपीट मामलों में आए दिन दो पक्षों के बीच फायरिंग होना उत्तराखंड के बाजपुर में आम बात हो गई है। सरेबाजार गाड़ियों में हथियारों के साथ चलना बाजपुर के लोग अपनी शान समझते हैं।

विज्ञापन


फायरिंग मामले को लेकर पुलिस प्रशासन गंभीर नहीं है। असलहों की बात करें तो क्षेत्र में करीब 1587 शस्त्र लाइसेंस पुलिस रिकार्ड में हैं। बताते हैं कि घटनाओं में लोग अवैध तमंचों से फायरिंग करते हैं।
विज्ञापन


कोसी नदी खनन क्षेत्र में सबसे अधिक फायरिंग की घटनाएं होती हैं। वर्ष 2012 में छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर भी खनन माफियाओं द्वारा फायरिंग की गई थी। जिसमें 50 से अधिक लोग चिन्हित किए गए थे। उसके बाद मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फायरिंग की घटनाएं समाने आई

people keep weapon in bajpur.

बीते वर्ष नवंबर में जमीनी विवाद को लेकर गांव मडैया हट्टू में दो पक्षों के बीच जमकर फायरिंग हुई।

कोतवाली में मामला भी दर्ज किया गया। इससे पहले गांव कनौरा में दोनों पक्ष के बीच फायरिंग की घटना हुई। इसके अलावा कई फायरिंग की घटनाएं समाने आई हैं। लेकिन धीरे-धीरे मामलों को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।

पुष्टि होने पर लाइसेंस होंगे निरस्त
एएसपी देवेंद्र कुमार पिंचा ने बताया कि बेरिया दौलत रोड पर हुई घटना में फायरिंग होने की पुष्टि होने पर आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई के साथ लाइसेंस शस्त्र के निरस्तीकरण की संस्तुति कर कार्रवाई की जाएगी। पूरे प्रकरण की जांच केलाखेड़ा थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed