फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   People in Kunja Grant never thought that their house would

Dehradun News: नहीं करते कब्जे की गलती तो देखना न पड़ता आशियाना उजड़ने का दर्द

Fri, 29 Dec 2023 11:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
People in Kunja Grant never thought that their house would
Iअतिक्रमणकारियों को भी हो रहा अपनी भूल का एहसासI
विज्ञापन


कुंजा ग्रांट में लोगों ने कभी नहीं सोचा था की उनका आशियाना ताश के पत्तों की तरह उड़ जाएगा। यहां राज्य निर्माण से पहले ही शक्तिनहर की पटरी पर अवैध कब्जे होने शुरू हो गए थे। शुरुआत में कब्जे कम थे, पर पहले से बसे लोगों को देखकर अन्य लोगों ने भी यहां कब्जा कर मकान बनाने शुरू कर दिए। जब घरों को एक-एक कर तोड़ा जा रहा था, तब लोगों को आशियाना उजड़ने के साथ अपनी गलती का एहसास भी हो रहा था।



अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान कहीं खमोशी थी तो कहीं सिसकियों की आवाज। जब वर्ष 2007-2008 में यूजेवीएनएल को सिंचाई विभाग से परियोजना की भूमि हस्तांतरित हुई तो उसका एक बड़ा भाग अतिक्रमण की चपेट में था। यूजेवीएनएल को भी अतिक्रमण हटाने का बड़ा कदम उठाने में करीब 15 साल का समय लग गया।
विज्ञापन




आबिदा, रूखसाना, नूर, दिलनाज आदि ने बताया कि वह तो यहां कई सालों से रह रहे थे। एक-एक पैसा जुटाकर अपना आशियाना बनाया था, लेकिन कभी पता नहीं था कि यह आशियाना अपनी आंखों के आगे चकनाचूर हो जाएगा। उन्होंने बताया कि वह ही नहीं आसपास काफी लोग रहे थे। बताया कि जब पिछली बार कार्रवाई हुई तो पता चला कि अब हमारा घर भी नहीं बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




राशिद, अहमद, शमशेर ने बताया कि जिन घरों में हम पैदा हुए और पले बढ़े वह घर ही छिन जाएगा, इसका पता नहीं था। उन्होंने बताया कि अपने घर में सुख और दुख सब देखा था। घर में न जाने कितनी ईद मनी थी। अगर उस समय घर न बनाते तो आज उसके खोने का मलाल न होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed