{"_id":"198de1381983cbf0e50b6844d21173b2","slug":"people-ill-from-winter","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपकंपाती ठंड में मजा, कहीं बन न जाए 'सजा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपकंपाती ठंड में मजा, कहीं बन न जाए 'सजा'
अमर उजाला, मसूरी
Updated Sun, 09 Feb 2014 11:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंपकंपाती ठंड में वायरल अटैक बढ़ गया है। अस्पतालों में तीन दिन में करीब 500 लोग फीवर, पेट दर्द इत्यादि की शिकायत लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
लगभग पांच सौ मरीज पहुंचे
चिकित्सकों का मानना है कि बदलते मौसम और बारिश-बर्फबारी के चलते वायरल अटैक तेज हो गया है। राजकीय सेंट मेरी अस्पताल और सरकारी अस्पताल में तीन दिन से लगभग पांच सौ मरीज पहुंच चुके हैं।
इनमें से अधिकांश फीवर, पेट दर्द इत्यादि की शिकायत लेकर पहुंचे। सेंट मेरी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीपी नौटियाल ने बताया कि मौसम के मिजाज बदलने, कड़ाके की ठंड और मूसलाधार बारिश के बाद अक्सर इस किस्म के वायरल प्रभावी हो जाते हैं।
विज्ञापन
खास ख्याल रखने की आवश्यकता
ऐसे समय में पेट से संबंधित बीमारियां अधिक बढ़ जाती हैं। वायरल शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को कम कर देते हैं। ऐसे में लोगों को खाने-पीने में खास ख्याल रखने की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन
सेंट मेरी अस्पताल में तैनात फिजीशियन डॉ. संदीप टंडन ने बताया कि फरवरी में मौसम परिवर्तन के समय वायरल एक्टिव हो जाते हैं।