फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   people happy to honor prwatsri

पर्वतश्री सम्मान पाकर खुश हुए लोग

Mon, 11 Nov 2013 08:54 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 11 Nov 2013 08:54 AM IST
विज्ञापन
people happy to honor prwatsri

पर्वतांचल परिवार ने रविवार को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कथाशिल्पी लक्ष्मण सिंह बटरोही, उत्तराखंड आंदोलन के सेनानी रंजीत सिंह वर्मा, दैनिक प्रभात के संपादक जय सिंह रावत, मैती आंदोलन के प्रणेता कल्याण सिंह रावत, ग्लेशियर लेडी के नाम से मशहूर शांति ठाकुर, समाजसेवी कुंज विहारी नेगी, क्रिकेट खिलाड़ी एकता बिष्ट और ब्रेललिपि विशेषज्ञ पद्मभूषण कुंवर सिंह नेगी को पर्वतश्री पुरस्कार से सम्मानित किया।

विज्ञापन


दैवी आपदा के लिए मानव जिम्मेदार
मुख्य अतिथि श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने कहा कि इस साल जो दैवी आपदा आई उसके लिए कुछ मानवजनित कारण भी थे। उनके विश्वविद्यालय ने राज्यपाल के निर्देश पर इस संबंध में देश-विदेश के वैज्ञानिकों की गोष्ठी आयोजित कर रिपोर्ट तैयार की है।
विज्ञापन


ब्रेल लिपि के विशेषज्ञ पद्मभूषण कुंवर सिंह नेगी ने उत्तराखंड राज्य के तेरह सालों के सफर को निराशाजनक बताया। पूर्व विधायक रणजीत सिंह वर्मा ने भी राज्य की राजनीतिक व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की। मैती आंदोलन के प्रणेता कल्याण सिंह रावत ने पर्यटन और तीर्थाटन के घालमेल को चिंताजनक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमगिरि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एसके बागड़ी ने कहा कि समुद्र तल से ऊंचाई बढ़ने के साथ ही पर्यटन सर्किट तय होने चाहिए और ऊंचाई वाले इलाकों में वृहद पर्यटन के बजाए पारि पर्यटन को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। पर्वतांचल के संपादक सुरेन रावत ने सभी अतिथियों और सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed