{"_id":"681e60a89d71032b130a716f","slug":"people-got-angry-on-objectionable-post-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-685813-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: आपत्तिजनक पोस्ट पर भड़के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: आपत्तिजनक पोस्ट पर भड़के लोग
Sat, 10 May 2025 01:38 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sat, 10 May 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सीओ कार्यालय का दो घंटे तक घेराव किया। आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले युवक की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हरबर्टपुर चौकी क्षेत्र के आदूवाला निवासी एक युवक ने आठ मई को सोशल मीडिया में आपत्तिजनक शब्द लिखकर स्टोरी पोस्ट की थी। पोस्ट पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कड़ी आपत्ति दर्ज करते हुए आक्रोश जाहिर किया था।
जीवनगढ़ निवासी फरमान अहमद ने आपत्तिजनक पोस्ट करने पर शुभम कश्यप के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी थी। उन्होंने तहरीर में कहा कि युवक मुस्लिम समाज की भावनाओं को आहत कर क्षेत्र की शांति व्यवस्था खराब करने का प्रयास कर रहा है। बताया कि इससे मुस्लिम समाज आक्राेशित है।
विज्ञापन
पुलिस ने युवक के खिलाफ धर्म, जाति, जन्मस्थान, निवास, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, सार्वजनिक उपद्रव को बढ़ावा देने संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
शुक्रवार को फरमान अहमद के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सीओ कार्यालय का घेराव किया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए नारेबाजी की। सीओ के सख्त कार्रवाई का आश्वास देने पर लोग माने।
इस दौरान अज्जू, रहमान, साजिद, वाजिद, साहिल, सज्जू, सद्दाम, आसिफ, नदीम, बिलाल, खलील, तौसिफ, सद्दाम, मोबिन अंसारी, आसिफ मलिक आदि उपस्थित रहे। सीओ ने बताया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।