फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   People gathered in Datkali to save 11 thousand trees

11 हजार पेड़ों को बचाने डाटकाली में जुटे हुए कई संस्थाओं के लोग, दिया धरना

Sun, 03 Oct 2021 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
People gathered in Datkali to save 11 thousand trees
पेड़ काटने का विरोध में पेड़ से चिपक उसकी रक्षा का जिम्मा लेती महिला। - फोटो : DEHRADUN
देहरादून। डाटकाली से मोहंड तक एलिवेटेड रोड का निर्माण प्रस्तावित है। इसके लिए 11 हजार पेड़ों को काटने के लिए चिह्नित किया गया है। इन पेड़ों को बचाने के लिए विभिन्न संस्थाएं और संगठनों एकजुट हो गए हैं। गांधी जयंती पर इन संगठनों ने चलो मोहंड कार्यक्रम का आयोजन किया। संगठनों ने डाटकाली में हाथों में तख्तियां लेकर और पेड़ों पर चिपक कर पेड़ों के काटे जाने का विरोध किया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि वनों के बिना पृथ्वी पर जीवन अकल्पनीय है। वन न केवल हमारी भूमि के लिए फेफडे़ का काम करते हैं, बल्कि भूमि की रक्षा एवं पृथ्वी पर विभिन्न प्रकार के जीवन के सृजन में भी सहायक होते हैं, लेकिन हम लगातार विकास के लिए वनों का विनाश कर रहे हैं। कहा कि बादल फटने की घटना, बाढ़, कोरोना जैसी बीमारी प्रकृति से खिलवाड़ का ही नतीजा है। कहा कि अगर इसी तरह से वनों का विनाश होता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब पृथ्वी लोगों के रहने के लायक नहीं बचेगी। वक्ताओं ने कहा कि दिल्ली-देहरादून मार्ग पर मात्र 11 मिनट बचाने के लिए 11 हजार पेड़ों की बलि दी जा रही है। जबकि, यही पेड़, पक्षी पर्यटकों के लिए रोमांच का केंद्र हैं।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि सरकार के इस विनाशकारी कदम का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। प्रदर्शन में अगास, बीनदेयर दून देड, सिटिजन फॉर दून, डीएनए, डू नो ट्रैश, अर्थ एंड क्लाइमेट इनिशिएटिब, द ईको ग्रुप देहरादून, द फ्रेंड ऑफ दून सोसायटी, फ्राइडे फॉर फ्यूचर, आइडियल फाउंडेशन, खुशी की उड़ान चैरिटेबल ट्रस्ट, तितली ट्रस्ट आदि संस्थाओं और संगठनों के सदस्यों ने भाग लिया।

पेड़ों को काटने का विरोध में प्रदर्शन करते छात्र संगठनों के सदस्य।

पेड़ों को काटने का विरोध में प्रदर्शन करते छात्र संगठनों के सदस्य।- फोटो : DEHRADUN

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed