फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   people face problem through STA

सरकारी-प्राइवेट बसों के चक्कर में पिस रहे यात्री

Wed, 25 Sep 2013 11:16 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 25 Sep 2013 11:16 AM IST
विज्ञापन
people face problem through STA
राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) ने राष्ट्रीय मार्गों में डग्गामार बसों को सवारी ढोने के परमिट जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को परमिट लेकर एक बस आईएसबीटी के अंदर घुस गई तो रोडवेज कर्मचारियों में वहां हंगामा मचा दिया। सैकड़ों रोडवेज कर्मचारियों ने प्राइवेट बस को वहां से खदेड़ दिया।

पढ़ें, अब डीएल बनाना पड़ेगा और भी महंगा
विज्ञापन


बस में बैठी सभी सवारियों को भी नीचे उतार दिया। कर्मचारियों ने परमिट वापस न लेने पर राज्यस्तर पर आंदोलन की चेतावनी दी है। प्राइवेट और सरकारी बसों के इस फेर में यात्री परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राइवेट बसों को खदेड़ा
मंगलवार को देहरादून-नैनीताल रूट की प्राइवेट बस आईएसबीटी के अंदर पहुंची और सवारियां भरने लगी। उत्तराखंड रोडवेज बस के कर्मचारियों ने जब प्राइवेट बस को भगाने का प्रयास किया तो उसने एसटीए द्वारा जारी परमिट दिखाया। इससे कर्मचारी भड़क गए और उन्होंने बस को वहां से खदेड़ दिया।

पढ़ें, पांच अक्टूबर से परेशानी भुगतने को रहिए तैयार

इस दौरान वहां रोडवेज के डीजीएम खुशीराम, एजीएम केपी सिंह भी पहुंचे। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के जिला महामंत्री अशोक कुमार ने बताया एसटीए ने नियमों के विपरीत यह परमिट जारी किए हैं। पहले से ही रोडवेज की बसों को सवारी नहीं मिल पा रही है।


ऐसे में प्राइवेट बसों को सवारी भरने की अनुमति देना परिवहन विभाग में ताला लगाने की साजिश है। कहा कि रोडवेज कर्मचारी किसी भी हालत में प्राइवेट बसों का संचालन आईएसबीटी परिसर से नहीं होने देंगे।

ये परमिट हुए जारी
सूत्रों के अनुसार, एसटीए ने हाल ही में कुछ प्राइवेट बसों को परमिट जारी किए हैं। इनमें देहरादून-नैनीताल रूट पर पांच प्राइवेट बसों और हरिद्वार-करनाल और हरिद्वार से पानीपत के लिए भी पांच-पांच परमिट जारी किए गए हैं।

सुप्रीम कोर्ट के विपरीत है एसटीए के परमिट
सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि परिवहन निगम की बसें जहां से संचालित होंगी, वहां से एक किमी परिक्षेत्र तक प्राइवेट बस संचालित नहीं की जा सकती। ऐसे में एसटीए ने जिन प्राइवेट बसों को परमिट जारी किए हैं, वह आईएसबीटी से कैसे संचालित होंगी। यह बड़ा सवाल है।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed