{"_id":"5a202bf74f1c1b79548c0c16","slug":"people-dont-no-about-prime-minister-money-loan-scheme-and-housing-scheme","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बैंक ढूंढ रहे हैं इस लोन के इच्छुक लोगों को, बिना देर किए जल्दी उठाएं स्कीम का फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक ढूंढ रहे हैं इस लोन के इच्छुक लोगों को, बिना देर किए जल्दी उठाएं स्कीम का फायदा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 27 Dec 2017 03:41 PM IST
विज्ञापन
money
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले योजनाओं के बारे लोगों को जागरूक नहीं किया और अब फटकार पड़ने के बाद बैंक इन स्कीम का लाभ देने के लिए लोगों को ढूंढ रहे। तो अब बिना देर किए आप जल्दी बैंक जाकर उठा सकते है इस स्कीम का फायदा...
विज्ञापन
प्रदेश में प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पहुंचाने में बैंकों की लापरवाही पर राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 63वीं बैठक में वित्त मंत्री प्रकाश पंत और मुख्य सचिव उत्पल कुमार नाराज हो गए।
विज्ञापन
वित्त मंत्री ने बैंकों को अपने रवैये में सुधार के निर्देश दिए, वहीं मुख्य सचिव ने भी सख्त लहजे में चेतावनी दी कि बैंक अगर काम नहीं करेंगे तो वित्त मंत्रालय से कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। बैठक में बैंकों और विभिन्न विभागों से जुड़े तमाम मामलों पर मंथन हुआ।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को सुभाष रोड स्थित एक होटल में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) की 63वीं बैठक का शुभारंभ वित्त मंत्री प्रकाश पंत, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, संयुक्त सचिव सुचिंद्र मिश्रा, प्रमुख सचिव वित्त राधा रतूड़ी, आरबीआई के महाप्रबंधक सुब्रत दास, प्रमुख सचिव मनीषा पंवार और नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक डीएन मगर ने किया।
मुख्य सचिव ने दिए बैंकों को स्थिति सुधारने के निर्देश
money
बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यतौर पर प्रधानमंत्री मुद्रा लोन और प्रधानमंत्री जन आवास योजना पर काफी देर तक चर्चा चली। दोनों योजनाओं में प्रदेश के बैंकों का रुख बेहद उदासीन नजर आया। इस पर वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि बैंक अपना रवैया सुधारें। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी मुद्रा लोन, आवास योजना में प्रदेश के बैंक 30 प्रतिशत टारगेट भी पूरा नहीं कर पाए हैं।
पंत ने कहा कि इन महत्वपूर्ण योजनाओं को जनता के बीच प्रचारित करें। उन्होंने आगामी एसएलबीसी की बैठक में बैंकों का प्रदर्शन सुधारने की ताकीद की।
इसके बाद मुख्य सचिव उत्पल कुमार ने कहा कि अगर कोई बैंक इन योजनाओं में सुधार नहीं करता है तो उसके हेड ऑफिस से बात करने के साथ ही वित्त मंत्रालय से कार्रवाई की संस्तुति भी की जा सकती है, क्योंकि केंद्र सरकार की यह बेहद महत्वपूर्ण योजनाएं हैं।
वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि हमें प्रदेशभर में वित्तीय साक्षरता बढ़ाने की बेहद जरूरत है। बैठक में उन्होंने समाज कल्याण और शहरी विकास विभाग को भी अपनी कार्यप्रणाली दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
किसानों की आय बढ़ाने के तरीकों से भी मंत्री नाखुश
वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के तौर-तरीकों पर भी वित्त मंत्री प्रकाश पंत नाखुश नजर आए। बैंकों ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए मुर्गी पालन, बकरी पालन, मधुमक्खी पालन जैसे विकल्प सुझाए थे, लेकिन मंत्री ने कहा कि यह नाकाफी हैं। हमें प्रमुखता से किसानों पर फोकस करके योजनाएं बनानी होंगी। किसानों को मिलने वाले फसल बीमा को भी उन्होंने नाकाफी बताया।

मुद्रा लोन में बैंकों का प्रदर्शन
loan
लोन का प्रकार-टारगेट-उपलब्धि-वितरित लोन की संख्या
शिशु लोन-192.93-36.25-12150
किशोर लोन-848.64-348.18-15199
तरुण लोन-854.65-251.76-3343
कुल-1896.22-636.19-30692
(नोट-सभी राशि करोड़ में)
प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रदर्शन
बैंक-स्वीकृत ऋण आवेदन-वितरित ऋण राशि-वितरित अनुदान राशि
नेशनल हाउसिंग बैंक-248-1627.50-455.76
हुडका-49-176.15-45.96
कुल-297-1803.65-501.72