फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   People demonstrated at the power house

Dehradun News: लोगों ने बिजली घर पर किया प्रदर्शन

Fri, 30 May 2025 01:57 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Fri, 30 May 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
People demonstrated at the power house

विज्ञापन
गर्मी के मौसम में दिनभर बिजली आपूर्ति ठप रहने से नाराज उपभोक्ताओं ने सहसपुर बिजली घर पर प्रदर्शन किया। उन्होंने अधिकारियों पर फोन नहीं उठाने के आरोप भी लगाए। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि बिजली की आपूर्ति बाधित हुई तो आंदोलन करेंगे।बृहस्पतिवार को भीषण गर्मी के बीच सहसपुर क्षेत्र में दिनभर बिजली की आपूर्ति ठप रही। उपभोक्ताओं का सब्र जवाब दे गया। क्षेत्रवासी एकत्रित होकर बिजली घर पर पहुंच गए और ऊर्जा निगम के कर्मचारी और अधिकारियों के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे। उन्होंने कहा कि दिनभर बिजली के गायब रहने से पंखे, एसी, कूलर, फ्रिज आदि की सुविधा से वह महरूम हो गए हैं। घरों में रखे इनवर्टर भी जवाब दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिजली नहीं आने से पानी की आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है। इससे दैनिक कार्य प्रभावित हुए। उपभोक्ताओं ने निगम कर्मचारी व अधिकारियों के रवैये पर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि जब भी वह आपूर्ति के संबंध में जानकारी के लिए फोन करते हैं तो सरकारी नंबरों के स्थाई रूप से सेवा में नहीं होने का मैसेज मिलता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि गर्मी के मौसम में बिजली की आपूर्ति में बाधा आई तो वह आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में भाजपा के मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ चौधरी, शरद गर्ग, बिजेंद्र शर्मा, विनोद लक्खा, पंकज महावर, मित्तर लाल सैनी, मुरारी लाल महावर आदि शामिल रहे। उधर उपखंड अधिकारी विकास भारती ने बताया कि क्षेत्र में कई स्थानों पर विद्युत लाइन को बंच केबल में बदलने का कार्य चल रहा है जिसके कारण आपूर्ति बंद की गई थी। इसके अतिरिक्त लाइन में फाल्ट भी आ गया था जिसे ठीक करके आपूर्ति को सुचारू करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed