फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   people dance on bhajan of ganesha

बप्पा के भजनों पर जमकर झूमे भक्त

Mon, 16 Sep 2013 12:28 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 16 Sep 2013 12:28 PM IST
विज्ञापन
people dance on bhajan of ganesha

इन दिनों राजधानी गणेशोत्सव के रंग में रंग गई है। शहर में हो रहे आयोजनों में कहीं बप्पा को विधिवत पूजा-अर्चना कर शोभायात्राओं संग विदाई दी जा रही है तो कहीं पंडालों में विराजे गणपति अब भी भक्तों पर कृपा बरसा रहे हैं।

विज्ञापन


गणेशोत्सव के सातवें दिन सर्राफा मंडल की ओर से बप्पा की विदाई कर दी गई। विधायक गणेश जोशी ने पूजन के बाद यात्रा प्रारंभ की। यात्रा सर्राफा मंडल पंडाल स्थल मटकी फोड़ कार्यक्रम के साथ शुरू हुई।
विज्ञापन


पढ़ें, अब खाद्य सुरक्षा योजना गुरुजी के 'हाथ'
विज्ञापन
विज्ञापन


राजा रोड होते हुए वापस पलटन बाजार पहुंच फिर मंडल के सदस्यों ने मटकी फोड़ी। शाम को बप्पा की विदाई कर दी गई। इस मौके पर सुनील मैतोन, गुरप्रीत सिंह, परवीन जैन, प्रदीप वर्मा, अशोक आदि ने सहयोग किया।

भगवान गणेश टोंस नदी में विसर्जित
महाराष्ट्र समाज कल्याण समिति ने भगवान गणेश को टोंस नदी में विसर्जित कर विदाई दी। इससे पूर्व नौ से 14 सितंबर तक आयोजित उत्सव के दौरान कलाकारों ने नृत्य नाटिकाएं प्रस्तुत कीं। रविवार की सुबह पंडाल में पारायण किया गया, जिसके बाद भगवान गणेश को विदाई दी।

पढ़ें, केदारनाथः जलप्रलय के बाद अब बर्फ बरपाएगी कहर


इस दौरान राजकीय इंटर कॉलेज किशनपुर की नीलम भारती, पूजा रतूड़ी और स्वाति रावत को हाईस्कूल परीक्षा में अच्छे प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान राजीव मराठे, डा. विजया गोडबोले, कविता गर्ग, श्रेय गर्ग आदि भी उपस्थित रहे।

भजन संध्या का आयोजन
शिवसेना की ओर से कांवली रोड स्थित ग्राउंड में गणेशोत्सव में हंसराज हंस के शिष्य राकेश राणा ने बप्पा के भजनों पर श्रद्धालुओं को खूब झूमाया। कार्यक्रम में गौरव कुमार, देवेंद्र बिष्ट, सतेंद्र सिंह यादव, तरूण आहुजा आदि उपस्थित रहे। पटेलनगर में लव कुश एवं पार्टी ने प्रस्तुति दी।

गणपत मेरे रखियो मेरी लाज, साईं जी दा मेला भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। महाआरती में भी श्रद्धालु जुटे। कार्यक्रम में शांति सबरवाल, रीता, लवली, सुनील, चंद्रमोहन, योगेश, तेजेंद्र हरजाई, हरीश आनंद, मनमोहन शर्मा आदि ने सहयोग किया। क्लेमनटाउन, मोती बाजार और मन्नूगंज-डांडीपुर में भी भजन संध्याओं की धूम रही।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed