फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   People caught the girl who was stealing from the house

Dehradun News: मकान से चोरी कर ले जा रही युवती को लोगों ने पकड़ा

Sun, 16 Mar 2025 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
People caught the girl who was stealing from the house
वसंत विहार क्षेत्र स्थित एक मकान से सामान चोरी कर ले जा रही एक युवती को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसके दो साथी वहां से भागने में सफल हो गए। एसओ वसंत विहार प्रदीप रावत ने बताया कि सुद्धोवाला के रहने वाले मोहित चौहान क्षेत्र के एक मकान के केयर टेकर हैं। वह गत 13 मार्च की सुबह सैर पर निकले थे। वहां से लौटकर मकान पर आए तो देखा कि गेट के बाहर एक युवती बैटरी और इन्वर्टर के साथ खड़ी थी। इससे पहले की वह वहां से भागती आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया। युवती ने अपना नाम बिंदाल पुल क्षेत्र की रहने वाली फूलो कुमारी बताया है। पकड़े जाने पर उसने बताया कि उसके साथ दो और लोग थे जो मौके से भाग गए। एसओ ने बताया कि दोनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed