फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   People burnt effigy of state government in protest against plant

प्लांट के विरोध में लोगों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

Thu, 24 Oct 2019 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
People burnt effigy of state government in protest against plant
सेलाकुई में प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते स्थानीय लोग। - फोटो : VIKAS NAGAR
शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनजमेंट प्लांट के विरोध में क्षेत्रीय लोगों ने सेलाकुई स्थित शहीद सतेंद्र चौक पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। मुख्यमंत्री और क्षेत्रीय विधायक पर लोगों की उपेक्षा का आरोप लगाया। लोगों ने शीघ्र प्लांट शिफ्ट नहीं होने पर मुख्यमंत्री आवास के घेराव की चेतावनी दी है। इसी क्रम में बुधवार को पूर्व सैनिक निरंजन चौहान, ममता त्यागी और उमा पंवार क्रमिक अनशन पर बैठे।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार को लोगों के स्वास्थ्य से कोई सरोकार नहीं है। क्षेत्रीय विधायक सहदेव पुंडीर भी इस पूरी मिलीभगत में शामिल है। पंचायत चुनाव से पूूर्व विधायक से स्थानीय लोगों को विश्वास दिलाया था कि प्लांट को रुड़की स्थानांतरित किया जाएगा, लेकिन मुख्यमंत्री कार्यालय से जानकारी लेने पर पता चला है कि प्लांट को कहीं पर भी स्थानांतरित नहीं किया जा रहा है। आरोप लगाया कि पंचायत चुनाव में पार्टी समर्थित उम्मीदवारों के समर्थन में वोट हासिल करने के लिए विधायकने क्षेत्रीय जनता से इतना बड़ा झूठ बोला। कहा कि प्लांट के अन्यत्र शिफ्ट न होने तक लोगों का आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में सतपाल धानिया, आशा रावत, सपना शर्मा, संदीप भंडारी, नीमा जोशी, भंते धम्म चक्रधारी, आहना रावत, अमित अग्रवाल, मेहरूना परवीन, शशि कुमार, रविकांत सिंघल, सीएम जोशी, सुधीर रावत, हिमांशु गौड़, विनीत गर्ग, वकील अहमद, संगीता अग्रवाल, जयशिखा अग्रवाल, अनीस अहमद, महिपाल सिंह नेगी, वकीला, अमन सेतिया, विनीता भंडारी, एके झा, वेदप्रकाश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed