फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   People are surprised to see the architectural style

Dehradun News: हिमाचल के पत्थर, जौनसार का देवदार, निर्माण शैली लाजवाब

Wed, 20 Sep 2023 12:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
People are surprised to see the architectural style
देवदार और पत्थरों से बनाया जाता है चालदा महाराज का मंदिर
विज्ञापन




महासू देवता के मंदिर की स्थापत्य शैली को देख लोग आश्चर्यचकित रह जाते है। यह मंदिर अपनी अनूठी हूण स्थापत्य कला के लिए जाने जाते हैं। सबसे पहले हनोल में देवता के प्रकट होने के बाद हूण राजवंश के पंडित मिहिरकुल हूण या हूणा भाट ने मंदिर का निर्माण करवाया था। इसके बाद महासू महाराज के मंदिरों का निर्माण हूण स्थापत्य शैली में ही किया जाता है। मंदिर में अधिकांश प्रकृति से सीधे तौर पर मिलने वाली निर्माण सामग्रियों का प्रयोग किया जाता है।



महासू देवता मंदिर स्थापत्य कला का शानदार नमूना है। चालदा महाराज मंदिर समिति दसऊ के अध्यक्ष शूरवीर सिंह चौहान बताते हैं कि मंदिरों के निर्माण में देवदार के पेड़ की लकड़ी और पत्थरों का प्रयोग होता है। देवदार की लकड़ी से बीम (पिलर), बीम छतरी, चौखटों और दरवाजों का निर्माण किया जाता है।
विज्ञापन




बीम छतरी, चौखट और दरवाजों पर नक्काशी भी उकेरी जाती है मंदिर की दीवारें और छत नियमानुसार पत्थरों से बनाई जाती है। बताया कि इसमें चट्टानों और छापर पत्थर (स्लेट) का प्रयोग होता है। दीवार की चिनाई के लिए उड़द की दाल के मसाले का प्रयोग होता है। इससे दीवार में पत्थरों का जोड़ दशकों तक मजबूत रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शूरवीर सिंह चौहान ने बताया कि छत पर एक तांबे का कलश के साथ दरवाजों, चौखट और दीवारों पर भी तांबे की पट्टी लगाई जाती है। मंदिर के निर्माण के लिए हिमाचल प्रदेश से विशेष कारीगर बुलाए जाते हैं। बताया कि पूर्व में स्थापित मंदिरों की हूण स्थापत्य शैली को ध्यान में रखकर ही चालदा महाराज के नए मंदिर बनाए जाते हैं।





इस स्थानों पर है मंदिर



हनोल, मैंद्रथ, ठडियार (उत्तरकाशी), दसऊ, पंजरा भंजरा, गबेला, अष्टी, सलगा, मलऊ, उपरौली, टगरी, गणता, थैना, कोटी, लखवाड़, लखवाडृड, लक्स्यार, बिसोई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed