फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   people angry on social media religious post

सोशल मीडिया पर धार्मिक स्थानों को लेकर टिप्पणी से बवाल  

Wed, 02 Aug 2017 12:44 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Wed, 02 Aug 2017 12:44 PM IST
विज्ञापन
people angry on social media religious post
scourge

सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति की धार्मिक स्थानों के खिलाफ टिप्पणी से इंद्रानगर के लोग भड़क गए। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर वर्ग विशेष के लोगों ने नारेबाजी के बाद पथराव कर दिया।

विज्ञापन


मामला बिगड़ते देख पुलिस ने लाठी भांजी और हल्का बल प्रयोग कर किसी तरह से स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने टिप्पणी करने के आरोपी को उसके पिता के साथ हिरासत में ले लिया। तनाव को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों की गश्त बढ़ा दी गई है। सिटी मजिस्ट्रेट और एसपी सिटी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। 
विज्ञापन


इंद्रानगर राजकीय इंटर कॉलेज के पास रहने वाले रवि कुमार साहू ने सोशल मीडिया पर दूसरे गुट के धार्मिक स्थानों को शेयर करने के बाद उस पर टिप्पणी की। इसकी जानकारी मिलने पर इंद्रानगर के लोग भड़क गए। नारेबाजी करते हुए काफी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए। बवाल की जानकारी मिलने के बाद एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, सीओ दिनेश चंद्र ढौंडियाल, शहर के चारों थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गुस्साए लोग इस बीच इंटर कॉलेज के पास आरोपी की पिटाई की नीयत से उसकेघर धावा बोलने के लिए जाने लगे। पुलिस ने पहले लोगों को समझा बुझाकर हटाने का प्रयास किया लेकिन वे मानने के लिए तैयार नहीं थे। पुलिस ने आरोपी रवि कुमार साहू के साथ सुरक्षा की दृष्टि से उसके पिता को भी हिरासत में ले लिया। स्थिति गंभीर होने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय, एसडीएम एपी बाजपेई मौके पर पहुंच गए।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी लेकिन दूसरे गुट में भी कई स्थानीय नेता आगे आ गए और नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने किसी प्रकार लोगों को हटाया लेकिन गुस्साए लोगों ने एक मीनार मस्जिद के समीप पुलिस पर पथराव किया। पुलिस ने दो बार लाठी भांजकर लोगों को खदेड़ा। तनाव को देखते हुए एसएसपी ने मौके पर पुलिस के साथ अर्धसैनिक बल को तैनात कर दिया। लोगों से शांति कायम रखने की अपील की गई। 

आरोपी पहले से है दागदार
सीओ दिनेश चंद्र ढौंडियाल ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी रवि कुमार पहले से ही दागदार है। होली के समय भी उसने वर्ग विशेष पर झूठा आरोप लगाकर माहौल खराब करने की कोशिश की थी। 


सख्त कार्रवाई होगी 
एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने कहा कि इंद्रानगर की संवेदनशील घटना नियंत्रण में है। किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed