Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pensioners locked drinking water headquarters

पेंशनरों ने जड़ा पेयजल मुख्यालय पर ताला

Tue, 03 Mar 2020 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Pensioners locked drinking water headquarters
मांगों को लेकर मोहनी रोड स्थित पेयजल मुख्यालय में चीफ इंजीनियर हेड क्वाटर वीसी पुरोहित के समक्ष ?
देहरादून। समय से पेंशन जारी करने समेत पांच सूत्री मांगों पर कार्रवाई न होने से नाराज जल निगम सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन ने सोमवार को पेयजल मुख्यालय पर तालाबंदी की। कर्मचारियों ने समस्याओं का समाधान न होने पर मंगलवार को भी तालाबंदी जारी रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सोमवार को मोहिनी रोड स्थित पेयजल मुख्यालय पहुंचे पेंशनरों ने कार्यालय पर ताला जड़ दिया। मुख्य अभियंता मुख्यालय वीसी पुरोहित ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वो पेयजल निगम को राजकीय विभाग बनाने, सातवें वेतनमान का लाभ एक जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2016 तक देने, एक जनवरी 2016 से पहले सेवानिवृत्त कर्मियों को राजकीय विभागों के पेंशनरों की तरह संशोधित करने, 58 से 60 वर्ष अधिवर्षता आयु वाले 15 कर्मियों के दस्तावेज लखनऊ से मंगाने और फरवरी तक की पेंशन व अन्य देयकों का भुगतान जल्द करने की मांग की। उन्होंने कहा कि एक वर्ष से अधिक समय से आंदोलन और कई दौर की वार्ता के बावजूद अब तक कुछ नहीं हुआ है। तालाबंदी करने वालों में दिनेश भंडारी, पीके शुक्ला, पीएस रावत, मुनीष कुमार, आरपी सिंह, सोबत सिंह भंडारी, सतीश शर्मा, ओमप्रकाश कोठारी, जीडी जोशी, विक्रम सिंह राणा, टीएल वर्मा, एसपी खंडवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed