फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pension will be in account on a sms

एक SMS पर खाते और मोबाइल में होगी 'पेंशन'

Fri, 27 Sep 2013 06:56 PM IST
अमर उजाला, ऋषिकेश
अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Fri, 27 Sep 2013 06:56 PM IST
विज्ञापन
pension will be in account on a sms

विभिन्न सरकारी विभागों से सेवानिवृत्त कर्मियों को मासिक पेंशन के भुगतान के लिए अब बैंक के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। ई-पेमेंट के तहत अक्तूबर से पेंशन सीधे बैंक खाते में आएगी।

विज्ञापन


यही नहीं मोबाइल पर भुगतान की जानकारी के लिए एसएमएस अलर्ट की सुविधा भी मिलेगी। नई व्यवस्था से तहसील क्षेत्र के दो हजार से अधिक पेंशन धारक लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन


पढें, मिसाल! जानने के बाद गैंगरेप पीड़िता से रचाया 'विवाह'
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-पेमेंट के माध्यम से भुगतान
तहसील परिक्षेत्र में स्थित उपकोषागार कार्यालय में पेंशन धारकों के पेंशन को ई-पेमेंट के माध्यम से भुगतान करने की प्रक्रिया चल रही है। पेंशन धारकों के नाम और बैंक खाता नंबर और पेंशन मद को अपडेट किया जा रहा है।

संभवत: 30 सितंबर तक सभी पेंशन धारकों की मासिक पेंशन सीधे खाते में आ जाएगी। उपकोषागार अधिकारी रविंद्र सकलानी ने इसकी पुष्टि की है।

मोबाइल पर एसएमएस अलर्ट

उन्होंने बताया कि पेंशन जैसे ही खाते में आएगी यदि पेंशन धारक ने कोषागार कार्यालय में मोबाइल नंबर दिया तो उसके मोबाइल पर एसएमएस अलर्ट आ जाएगा।

पढें, गैंगरेपः कहां गया पीड़िता द्वारा बनवाया गया 'स्कैच'?


एसएमएस अलर्ट आने के बाद पेंशन धारक बैंक से भुगतान प्राप्त कर सकता है। नई व्यवस्था से पेंशन धारकों को बैंक में लंबी कतार में खड़े होकर भुगतान के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

पहले यह थी व्यवस्था
उपकोषागार कार्यालय पेंशन भुगतान के लिए एक निश्चित धनराशि का चेक संबंधित राष्ट्रीयकृत बैंक को जारी करता था। चेक बैंक के क्लियरिंग हाउस में जाने से क्लियररेंस में सात से 10 दिन का समय लग जाता है।

पढें, गैंगरेप के दोषी पूर्व बीजेपी नेता को उम्रकैद

लिहाजा पेंशन का भुगतान प्रत्येक माह सात तारीख के बाद होता था। अब पेंशन नया माह शुरू होने से पहले प्रत्येक माह की 30 तारीख को खाते में आ जाएगी।

ई-पेमेंट से होगा बिल का भुगतान
सरकारी विभागों के अन्य मदों में होने वाले व्यय का भुगतान पहले मैनुअल बिल जमा करने से हो जाता था, लेकिन अब विभाग ऑन लाइन बिल तैयार कर उपकोषागार कार्यालय को भेजेगा। बिलों का भुगतान ई-पेमेंट से होगा। बिजली, पानी और टेलीफोन बिल भुगतान को ई-पेमेंट से अलग रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed