फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pension stuck due to non-updating of living certificate

जीवित प्रमाणपत्र अपडेट न होने से अटक गई पेंशन

Tue, 10 Aug 2021 12:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Pension stuck due to non-updating of living certificate
कोरोना के चलते लंबे ब्रेक के बाद पेंशनरों का ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से सत्यापन किया गया। कुछ पेंशनरों का जीवित प्रमाणपत्र अपडेट न होने और बैंकों का मर्जर होने से बदलने आईएफएससी कोड के चलते अगस्त माह की पेंशन अटक गई है। इसके चलते पेंशनरों को ट्रेजरी के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

शासन की ओर से कोरोनाकाल में पेंशनरों को जीवित प्रमाणपत्र जमा करने में छूट दी गई थी। दूसरी लहर में कोरोना के तेजी से कम होते मामलों के बीच पेंशनरों का सत्यापन फिर से शुरू किया गया। पेंशनर रमेश कुमार ने बताया कि सत्यापन शुरू होने के बाद उनकी ओर से ट्रेजरी में जीवित प्रमाण पत्र जमा किया गया था। अगस्त की पेंशन उनके खाते में जमा नहीं हुई। ऐसे में वह ट्रेजरी के चक्कर काट रहे हैं। जिले के मुख्य कोषाधिकारी रोमिल चौधरी ने बताया कि पेंशनरों का सत्यापन ऑनलाइन और ऑफलाइन व्यवस्था पर तेजी से चल रहा है। ऑनलाइन माध्यम से सत्यापन करते हुए एक भी बिंदु छूटने पर सत्यापन पूरा नहीं होता और पेंशन अटक जाती है। उधर, बैंकों के विलय के बाद बदले आईएफएससी कोड से भी पेंशन का भुगतान अटक सकता है। हालांकि 99 फीसदी पेंशनरों का सत्यापन किया जा चुका है। कुछ पेंशनर बचे हैं उनकी सूचना मिलने पर तुरंत सत्यापन किया जा रहा है। जिससे पेंशनरों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed