फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pension_proof_alive

पेंशन चाहिए तो जिंदा होने का सबूत दो

Tue, 19 Nov 2013 06:18 PM IST
अमर उजाला, ऋषिकेश
अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Tue, 19 Nov 2013 06:18 PM IST
विज्ञापन
pension_proof_alive

ऋषिकेश में वृद्घावस्था की पेंशन पाने के लिए कई बुजुर्ग परेशान हैं। विभाग उनसे पेंशन पाने के लिए जिंदा होने का सबूत मांग रहा है। वृद्धावस्था पेंशन के लिए फार्म भरकर दे चुके हैं, लेकिन अभी तक पेंशन नहीं आई।

विज्ञापन


दुर्भाग्य यह कि जब भी जिला समाज कल्याण के तहसील में आयोजित साप्ताहिक पेंशन शिविर में जानकारी लेने आते हैं तो उस दिन साहब नहीं आते।

घंटों इंतजार फिर से मायूस
घटों इंतजार के बाद मायूस होकर घर लौटना पड़ता है। बूढ़ा शरीर है बार-बार चक्कर भी नहीं काट सकते। यह व्यथा सुनाई मनीराम मार्ग निवासी 72 वर्षीय श्रवणलाल ने।
विज्ञापन


दरअसल, तहसील में प्रत्येक मंगलवार को जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से वृद्धा, विकलांग, विधवा पेंशन संबंधी समस्या के निस्तारण के लिए शिविर की व्यवस्था की है। मंगलवार को पेंशन संबंधी समस्या लेकर लोग तो पहुंचे, लेकिन सहायक समाज कल्याण अधिकारी नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके से अधिकारी नदारद
ऐसे में अकेले श्रवणलाल नहीं वयोवृद्ध सुभाष चंद गुप्ता निवासी सर्वहारानगर, दर्शनलाल निवासी शांतिनगर ने सरकारी सिस्टम को कोसा। बताया कि फार्म जमा करने के बाद संबंधित अधिकारी ने बैंक का खाता नंबर मांगा।

कई बार तहसील आ चुके हैं, लेकिन अधिकारी नदारद। हड़ताल और मीटिंग का हवाला दिया जाता है। अव्यवस्था से समय और पैसा दोनों खर्च हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed