{"_id":"59041f3e4f1c1b621dc0cb7f","slug":"penkhanda-community-will-include-in-obc","type":"story","status":"publish","title_hn":" उत्तराखंड में पैनखंडा समुदाय होगा ओबीसी में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में पैनखंडा समुदाय होगा ओबीसी में शामिल
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून
Updated Sat, 29 Apr 2017 10:36 AM IST
विज्ञापन
trivendra singh rawat
- फोटो : amar ujala
चमोली जनपद के जोशीमठ विकासखंड के पैनखंडा समुदाय को ओबीसी का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सचिव समाज कल्याण को इसका पुनरीक्षित शासनादेश जारी करने के निर्देश दिए हैं। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में भी इसकी अधिसूचना जारी हुई पर क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा था।
विज्ञापन
बदरीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट के मुताबिक चमोली जनपद के जोशीमठ विकासखंड के पैनखंडा समुदाय के लोगों को ओबीसी का लाभ नहीं मिल पा रहा था। जबकि टिहरी गढ़वाल के प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के फिकवाल समुदाय के लोगों को इसका लाभ मिल रहा था। विधायक ने कहा कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री से मिलकर उन्होंने यह मामला उठाया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पुनरीक्षित जीओ जारी होने से क्षेत्र के सभी लोगों को इसका लाभ मिलेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में क्षेत्र के लोगों को ओबीसी का लाभ दिए जाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन शासन में ही इसकी पत्रावली रोक दिए जाने से क्षेत्र के लोगों के प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे थे।
विज्ञापन