फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pemba was awarded the Achiever Award and Lilavati was awarded the Gorkha Vridha Award

Dehradun News: पेंबा को अचीवर और लीलावती को गोरखा वृद्धा अवार्ड से नवाजा

Mon, 21 Oct 2024 12:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Pemba was awarded the Achiever Award and Lilavati was awarded the Gorkha Vridha Award
I
विज्ञापन

IIपेंबा को अचीवर और लीलावती को गोरखा वृद्धा अवार्ड से नवाजा
I
I

I
I-तीन दिवसीय गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव का हुआ समापन
I
I वीर गोरखा कल्याण समिति की ओर से आयोजित तीन दिवसीय गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव का रविवार को समापन हो गया। इस मौके पर सूबेदार हॉर्नरी लेफ्टिनेंट पेंबा तमांग को अचीवर अवार्ड और लीलावती छेत्री को गोरखा वृद्धा अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।

I
Iगढ़ी कैंट स्थित महेंद्र ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ नेपाल की प्रसिद्ध गायक चीज गुरूंग की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा गोरखाली व्यंजन-परिधान के स्टाल भी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं, अंतरराष्ट्रीय लोक गायिका निर्जला गुरुंग ने भी अपने गीतों की प्रस्तुति से लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। साथ ही अंतरराष्ट्रीय लोक गायिका मंदिर मगर थापा ने लोगों को अपनी सुरीली आवाज से मंत्रमुग्ध किया। सभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा, इस प्रकार के आयोजन के माध्यम से आने वाली युवा पीढ़ी को हमारी संस्कृति को जानने का अवसर मिलेगा। वहीं, समिति के अध्यक्ष कमल थापा ने कहा, महोत्सव में कला एवं संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। कहा, अपनी अनूठी संस्कृति के लिए मशहूर उत्तराखंड के गोरखाली जन जातीय क्षेत्र की लोक संस्कृति और यहां का पहनावा आधुनिक दौर में भी कायम है। कार्यक्रम में आईजी गढ़वाल करन सिंह नगन्याल, समिति के कोषाध्यक्ष टेकु थापा, डॉ. मोहन कार्की, संतोष कुमार गुप्ता, धीरेन्द्र पंवार, सुरेंद्र पांडे, विवेक सिंह, सोनम चोंगयेल, अभिषेक शाही, राजेन्द्र गिरी आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article