फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pearl Height robbery: A young man from exporter Tyagi's

पर्ल हाइट डकैतीकांड : एक्सपोर्टर त्यागी की पत्नी के गांव का युवक है डकैती का मास्टरमाइंड

Tue, 16 Apr 2024 04:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Pearl Height robbery: A young man from exporter Tyagi's
पर्ल हाइट अपार्टमेंट में एक्सपोर्टर के घर डकैती का मास्टरमाइंड विकास त्यागी की पत्नी के गांव का युवक है। वह परिवार के बारे में सारी जानकारी रखता था और मिलता-जुलता रहता था। उसने डकैती के लिए मुजफ्फरनगर के गैंगस्टर कपिल कुमार उर्फ रावण को चुना था। रावण के खिलाफ कोटद्वार और हरिद्वार में डकैती के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस मास्टरमाइंड और रावण की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। कुल बदमाशों की संख्या पांच होने के कारण पुलिस ने इस मुकदमे को डकैती में तरमीम कर दिया है।
विज्ञापन


एक्सपोर्टर विकास त्यागी के घर लूट के मामले में पुलिस ने जांच करते हुए रेकी करने वाले ओमवीर नाम के बदमाश को रविवार को गिरफ्तार किया था। इस बीच पता चला कि घटना में शामिल बदमाश लूटी गई रकम का बंटवारा करने के लिए बिहारीगढ़ के पास आए हुए हैं। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इस सूचना के बाद पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपियों की तलाश में कॉम्बिंग शुरू की। कुछ देर बाद पुलिस ने उन्हें आशरोड़ी के जंगल में घेर लिया। खुद को घिरते देख एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। बदमाश की एक गोली दरोगा सुनील नेगी को लगी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो एक गोली बदमाश के पैर में लग गई। घायल बदमाश की पहचान फुरकान निवासी नियामू, चरथावल, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने उसके एक साथी वसीम को भी गिरफ्तार कर लिया। वसीम भी फुरकान के ही गांव का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनके ही गांव के रहने वाले कपिल कुमार उर्फ रावण ने उनकी मुलाकात शुभम त्यागी निवासी बहेड़ी, मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर से कराई थी। शुभम त्यागी विकास त्यागी की पत्नी के गांव का रहने वाला है। इन दोनों ने फुरकान और वसीम से कहा कि वसंत विहार इलाके में पर्ल हाइट सोसाइटी में रहने वाले विकास त्यागी के घर अच्छा खासा माल हो सकता है। इसके लिए उन्होंने रेकी को ओमवीर नाम के युवक को वहां भेजा था। वह हर गतिविधि की जानकारी दे रहा था। योजना के मुताबिक कपिल कुमार उर्फ रावण शुक्रवार को मुजफ्फरनगर से देहरादून पहुंचा। यहां ट्रांसपोर्टनगर में उन्हें शुभम त्यागी और ओमवीर मिले। इन दोनों ने रावण, फुरकान और वसीम को पर्ल हाइट तक टैक्सी में छोड़ा था। इसके बाद उन्होंने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन






कोटद्वार और कनखल में डकैती कर चुका है रावण

एसएसपी ने बताया कि रावण पेशेवर अपराधी है। उसने कोटद्वार और हरिद्वार के कनखल में भी डकैती की घटनाओं को अंजाम दिया था। उसके खिलाफ कोटद्वार पुलिस ने गैंगस्टर का मुकदमा भी दर्ज किया था। आरोपी के खिलाफ अन्य मुकदमे भी दर्ज हैं। उसके बारे में पुलिस और भी जानकारियां जुटा रही है। उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।




राजीव अग्रवाल को भी जानता है शुभम त्यागी

मास्टरमाइंड शुभम त्यागी भी ओमवीर के साथ मिलकर घटनास्थल की रेकी कर रहा था। उसने जानबूझकर पुलिस और पीड़ित विकास त्यागी को गुमराह करने के लिए अंबाला के राजीव अग्रवाल का नाम लिया था। ताकि, पुलिस की जांच अंबाला के अग्रवाल की तरफ घूम जाए। बताया जा रहा है कि शुभम त्यागी राजीव अग्रवाल को भी अच्छी तरह से जानता है। उसे विकास त्यागी और अग्रवाल के विवाद की भी जानकारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed