पीसीसी चीफ किशोर ने लिखा पीएम मोदी को खत, कह डाली ये बड़ी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनका उत्तराखंड आने का स्वागत किया है, लेकिन साथ ही उनसे विधानसभा चुनाव में किए गए चुनावी वादों को पूरा करने की नसीहत भी दी है।
यहां जारी एक प्रेस बयान में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि पीएम को भेजे पत्र में प्रदेश अध्यक्ष ने चिंता जताई कि लोक सभा चुनाव में किए गए वचनों को पूरा नहीं किया गया।
दिल्ली जंतर-मंतर में पीसीसी ने दो बार सत्याग्रह के जरिये समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया, लेकिन कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया।
ग्रीन बोनस की स्वीकृति देने की मांग की
विधानसभा चुनाव में आपने कई वादे किए जिन पर विश्वास करके जनता ने प्रचंड बहुमत दिया।
लेकिन, प्रदेश की जनता अपने को ठगा सा महसूस कर रही है। केंद्र व राज्य सरकार वायदों को पूरा करने की दिशा में एक कदम भी आगे नहीं बढ़ पाई है।
उन्होंने उत्तराखंड को केंद्रीय सेवाओं में आरक्षण की परिधि में लाने, विशेष राज्य का दर्जा बहाल करने, उत्तराखंड में वृक्षों की खेती को प्रोत्साहित करने,
स्थायी राजधानी के निर्माण के लिए कम से कम 10 हजार करोड़ रुपये देने, ग्रीन बोनस की स्वीकृति देने की मांग की।