फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Payment of unpaid bills

'सरदर्दी' से छुटकारे को छटपटा रहे लोग

Sat, 24 Aug 2013 10:34 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 24 Aug 2013 10:34 PM IST
विज्ञापन
Payment of unpaid bills

देहरादून में बकाया बिलों के भुगतान में जल संस्थान की सरचार्ज लगाने की कवायद रंग लाने लगी है। जल संस्थान ने इससे पहले लोगों को बिल जमा करने के लिए जागरूक करने के लिए कई अभियान चलाए, लेकिन बात नहीं बनी।

विज्ञापन


आठ माह पूर्व सरचार्ज जोड़ा जाने लगा तो बिना बिल चुकाए पानी बहा रहे उपभोक्ता अब बिल मिलते ही जमा कराने दौड़ने लगे हैं। अधिकारियों की मानें तो कई उपभोक्ताओं ने दस-दस साल तक का बकाया भुगतान किया है।
विज्ञापन


कई पहुंच रहे शिकायत करने

जानकारी के मुताबिक कई उपभोक्ताओं को यह मालूम नहीं है कि उनके बिल में सरचार्ज जोड़ा गया है। ऐसे में वे बढ़े बिल की शिकायत लेकर जल संस्थान पहुंच रहे हैं। हालांकि, वहां स्थिति साफ होने के बाद बिल जमा कर ही लौट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है सरचार्ज

उपभोक्ता बिल जमा नहीं कराते तो अगला बिल जारी करने के साथ पिछले बकाया में बिल की रकम और इस पर पांच प्रतिशत सरचार्ज जोड़ दिया जाता है। जब तक बिल जमा नहीं होता, तब तक हर बार पांच-पांच प्रतिशत सरचार्ज जुड़ता है।


पानी के बिल में जुड़ने वाले पांच प्रतिशत सरचार्ज से हर कोई बचना चाहता है। अब तो लोग खुद ही बिल के बारे में पूछताछ कर रहे हैं। बिल मिलते ही जमा भी कराया जा रहा है। इससे विभाग को भी फायदा है।
- डीपी श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed