फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pauri News Teacher Reached in Lok Sabha Elections workshop after drinking alcohol got suspended

Pauri News: लोस चुनाव की कार्यशाला में शराब पीकर पहुंचे गुरुजी हुए निलंबित, सीईओ कार्यालय पौड़ी रहेंगे संबंद्ध

Thu, 25 Apr 2024 04:59 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 25 Apr 2024 04:59 PM IST
सार

आठ अप्रैल को पीठासीन अधिकारी के पद पर तैनात एक गुरुजी शराब के नशे में पहुंचे थे। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने संस्कृति भवन प्रेक्षागृह सभागार में जमकर हंगामा किया था।

विज्ञापन
Pauri News Teacher Reached in Lok Sabha Elections workshop after drinking alcohol got suspended
शिक्षक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लोकसभा चुनाव की प्रशिक्षण कार्यशाला में शराब के नशे में आकर हंगामा करना एक गुरुजी को भारी पड़ गया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक उत्तराखंड महावीर बिष्ट ने निलंबन आदेश जारी कर शिक्षक को मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय पौड़ी संबंद्ध कर दिया है। गुरुजी लोकसभा चुनाव में विधान सभा चौबट्टाखाल में पीठासीन अधिकारी के पद पर तैनात थे। नोडल अधिकारी कार्मिक एवं प्रशिक्षण और सीडीओ पौड़ी ने उन्हें पद से हटा दिया था। जबकि सहायक नोडल अधिकारी प्रशिक्षण एवं प्रबंधन की तहरीर पर गुरुजी के खिलाफ कोतवाली पौड़ी में सरकारी कामकाज में बाधा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

विज्ञापन


मुख्यालय पौड़ी में लोकसभा चुनाव में तैनात कार्मिको की पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में बीते आठ अप्रैल को पीठासीन अधिकारी के पद पर तैनात एक गुरुजी शराब के नशे में पहुंचे थे। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने संस्कृति भवन प्रेक्षागृह सभागार में जमकर हंगामा किया था। जिससे प्रशिक्षण कार्य काफी देर प्रभावित रहा था। सहायक नोडल अधिकारी प्रशिक्षण एवं प्रबंधन पौड़ी पान सिंह राणा ने कोतवाली पौड़ी पुलिस को आरोपी गुरुजी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाए जाने के लिए तहरीर दी थी।
विज्ञापन


Haridwar: मोबाइल टावर से आंबेडकर का झंडा उतारने पर हंगामा, थाने पहुंचे ग्रामीण, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में आरोपी शिक्षक का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ विभिन्न धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की थी। बीते 11 अप्रैल को मामले में नोडल अधिकारी कार्मिक एवं प्रशिक्षण और सीडीओ पौड़ी अपूर्वा पांडे ने उक्त गुरुजी को विधान सभा सीट चौबट्टाखाल में पीठासीन अधिकारी पद से हटाते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी दिनेश चंद्र गौड ने बीते 15 अप्रैल को माध्यमिक शिक्षा निदेशक को पत्र भेज प्रशिक्षण कार्यशाला में शराब पीकर हंगामा करने वाले गुरुजी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की थी।

चुनाव प्रशिक्षण में शराब के नशे में पहुंचकर निर्वाचन कार्य प्रभावित करने वाले जीआईसी धोबीघाट, ब्लाक दुगड्डा में सेवारत प्रवक्ता रविंद्र कुमार के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उत्तराखंड कर्मचारी आचरण सेवा नियमावली का उल्लंघन करने पर निलंबित शिक्षक को सीईओ कार्यालय पौड़ी संबंद्ध किया गया है।
- महावीर बिष्ट, प्रभारी निदेशक माध्यमिक शिक्षा उत्तराखंड।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed