{"_id":"6a130d40553a87b1e70e4ead","slug":"pauri-news-leopard-attacks-woman-in-forest-minister-subodh-uniyal-ancestral-village-auni-admitted-to-hospita-2026-05-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: वन मंत्री सुबोध उनियाल के पैतृक गांव औणी में गुलदार ने महिला पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: वन मंत्री सुबोध उनियाल के पैतृक गांव औणी में गुलदार ने महिला पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती
Sun, 24 May 2026 08:12 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 24 May 2026 08:12 PM IST
सार
Pauri News: महिला पड़ोस के एक घर से दूध लेकर लौट रही थी। तब गांव के रास्ते में गदेरे के समीप घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
उत्तराखंड के वन मंत्री सुबोध उनियाल के पैतृक गांव औणी में रविवार शाम गुलदार ने एक महिला पर हमला कर दिया। इस दौरान महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए महिला को बेस अस्पताल श्रीनगर लगाया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, घटना शाम करीब छह बजे की बताई जा रही है। घायल महिला का नाम विनीता देवी (45) पत्नी किशोर कुमार है। वह पड़ोस के एक घर से दूध लेकर लौट रही थी। तब गांव के रास्ते में गदेरे के समीप घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन