फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Patwari Paper Leak Now SIT will investigate Patwari paper leak case eight member team formed Uttarakhand news

Patwari Paper Leak : अब एसआईटी करेगी पटवारी पेपर लीक मामले की जांच, आठ सदस्यीय टीम की गई गठित

Sun, 15 Jan 2023 09:35 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 15 Jan 2023 09:35 AM IST
सार

आठ जनवरी को हुई परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले का बृहस्पतिवार को एसटीएफ ने खुलासा करते हुए पहले पांच और फिर बाद में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। लोक सेवा आयोग के अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी ने पत्नी रितु के साथ मिलकर पेपर लीक किया था। मामले में एसटीएफ इंस्पेक्टर की तरफ से सात आरोपियों के खिलाफ कनखल में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

विज्ञापन
Patwari Paper Leak Now SIT will investigate Patwari paper leak case eight member team formed Uttarakhand news
पेपर लीक (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से कराई गई पटवारी भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के मामले की जांच एसआईटी करेगी। एडीजी कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन ने आठ सदस्यीय एसआईटी गठित की जिसमें एसपी क्त्रसइम रेखा यादव को प्रभारी नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह ने भी एसआईटी को महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पूरा फोकस रखते हुए जांच करने के निर्देश दिए हैं। आठ जनवरी को हुई परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले का बृहस्पतिवार को एसटीएफ ने खुलासा करते हुए पहले पांच और फिर बाद में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


लोक सेवा आयोग के अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी ने पत्नी रितु के साथ मिलकर पेपर लीक किया था। पत्नी ने ही अपने जानकार राजपाल को हाथ से लिखने के बाद प्रश्नपत्र दिया था। उसने आगे अपने रिश्तेदार के दामाद रामकुमार, भतीजे संजीव कुमार व अन्य साथ मिलकर प्रश्नपत्र तैयार कर परीक्षा देने वाले 35 युवाओं को बेचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Patwari Paper Leak:  एसटीएफ के रडार पर आए कोचिंग सेंटर, पेपर लीक का खुलासा होने के बाद कई संचालक भूमिगत

लक्सर के साथ ही बिहारीगढ़ स्थित एक रिजोर्ट में प्रश्नपत्र पढ़ाया गया था। इस मामले में एसटीएफ इंस्पेक्टर की तरफ से सात आरोपियों के खिलाफ कनखल में मुकदमा दर्ज कराया गया था। एसआईटी प्रभारी पुलिस अधीक्षक अपराध रेखा यादव को नियुक्त करते हुए एक सीओ, एक इंस्पेक्टर, दो दारोगा और अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed