फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Patwari Paper Leak Coaching center came on radar of STF Uttarakhand news in hindi

Patwari Paper Leak: एसटीएफ के रडार पर आए कोचिंग सेंटर, पेपर लीक का खुलासा होने के बाद कई संचालक भूमिगत

Sun, 15 Jan 2023 12:28 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, पथरी (हरिद्वार)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पथरी (हरिद्वार)। Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 15 Jan 2023 12:28 AM IST
सार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित पटवारी भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक करने से लेकर उन्हें आगे बेचने वाले सातों आरोपियों को एसटीएफ ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। आगे की जांच शुरू कर दी गई है। कोचिंग सेंटर एसटीएफ के रडार पर आ गए हैं। इसके बाद कई कोचिंग सेंटर संचालक भूमिगत हो गए हैं।

विज्ञापन
Patwari Paper Leak Coaching center came on  radar of STF Uttarakhand news in hindi
reet 2017

विस्तार

पटवारी भर्ती पेपर लीक मामले में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अधिकारी और उसकी पत्नी समेत सात लोगों की गिरफ्तारी के बाद कोचिंग सेंटर संचालकों में हड़कंप मचा है। पकड़े गए लोगों में पथरी के शिक्षक राजपाल समेत बाकी आरोपियों के संबंध भी कोचिंग सेंटर संचालकों से बताए जा रहे हैं। कोचिंग सेंटर एसटीएफ के रडार पर आ गए हैं। इसके बाद कई कोचिंग सेंटर संचालक भूमिगत हो गए हैं।

विज्ञापन


हरिद्वार और आसपास क्षेत्र में कई कोचिंग सेंटर हैं। इनमें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। बच्चों से मोटी फीस वसूली जाती है। पटवारी भर्ती पेपर लीक मामले में पथरी का राजपाल खुद कोचिंग सेंटर में गणित पढ़ाता था। पेपर लीक मामले में उसकी गिरफ्तारी के बाद से अन्य कोचिंग सेंटर संचालकों की ओर भी जांच की सुई घूम गई है।
विज्ञापन


हरिद्वार ही नहीं ग्रामीण इलाकों में संचालित कई कोचिंग सेंटर संचालक अचानक धनाढ्य बन गए हैं। आलीशान कोठियों में रहते और महंगी गलियों में घूमते हैं। फार्म हाउस बनाए हैं। अब कई कोचिंग सेंटर संचालकों के मोबाइल भी बंद आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक शिक्षक राजपाल और अन्य ने भर्ती परीक्षा के पेपर पहले ही कोचिंग सेंटरों तक पहुंचाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीआर से खुलेगा पेपर खरीदने वालों का राज
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित पटवारी भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक करने से लेकर उन्हें आगे बेचने वाले सातों आरोपियों को एसटीएफ ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। अब आगे की जांच शुरू कर दी गई। एसटीएफ के अलावा मामले की जांच के लिए हरिद्वार में एसआईटी गठित कर दी गई है। आरोपियों की कॉल डिटेल से पेपर खरीदने वालों का पता भी लगाया जाएगा।

ये भी पढ़ें...UKPSC Paper Leak:  उठा सवाल, अति गोपनीय विभाग तक कैसे पहुंचा मोबाइल, आरोपी ने फोन से ही वायरल किए थे सवाल

आठ जनवरी को परीक्षा हुई थी। लेकिन इससे पहले ही पेपर लीक हो गया था। एसटीएफ ने दो दिन पहले ही इस मामले में लोक सेवा आयोग के अनुभाग अधिकारी, उसकी पत्नी सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया था। पेपर लीक करने वाले आरोपियों के सलाखों पीछे पहुंचने के बाद अब पेपर खरीदने वाले एसटीएफ के रडार पर आ गए हैं। अब आरोपियों की कॉल डिटेल खंगालने की तैयारी चल रही है। जिससे ये सामने आ सके कि आखिर कौन-कौन उनके संपर्क में थे। एसपी क्त्रसइम एवं एसआईटी प्रभारी रेखा यादव का कहना है कि एसआईटी अपनी जांच शुरू करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed