फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Patwari paper leak case Two more accused arrested in Haridwar Uttarakhand news in hindi

Paper leak Case: दो और आरोपी गिरफ्तार, सहारनपुर के रिजॉर्ट में छात्रों को पेपर रटवाने के दौरान की थी निगरानी

Wed, 15 Feb 2023 02:05 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 15 Feb 2023 02:05 PM IST
सार

पटवारी भर्ती परीक्षा पेपर लीक प्रकरण में अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जांच के बाद कई महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले। जिसके आधार पर आरोपी देवी सिंह व धर्मेंद्र को हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Patwari paper leak case Two more accused arrested in Haridwar Uttarakhand news in hindi
पेपर लीक प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसआईटी ने पटवारी भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने सहारनपुर के रिजॉर्ट में अभ्यर्थियों को पेपर रटवाने के दौरान उनकी निगरानी की थी। एक आरोपी मुख्य आरोपी संजीव दुबे का मौसेरा भाई लगता है। जबकि दूसरा शिक्षक राजपाल का छात्र है।

विज्ञापन


एसआईटी प्रभारी रेखा यादव ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि पटवारी भर्ती परीक्षा पेपर लीक प्रकरण में अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।  जांच के बाद कई महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले। जिसके आधार पर आरोपी देवी सिंह व धर्मेंद्र को हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Paper Leak : हाईकोर्ट जज की निगरानी में होगी SIT व STF जांच, पुरानी परीक्षाओं के अगले चरणों पर नया कानून लागू

विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य आरोपी संजीव दुबे के मौसेरे भाई देवी सिंह और आरोपी शिक्षक राजपाल के छात्र धर्मेंद्र ने बिहारीगढ़ स्थित रिजॉर्ट में अभ्यर्थियों को पटवारी परीक्षा का पेपर रटवाने और उनकी निगरानी करने के लिए 25-25 हजार रुपये बतौर एडवांस लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed