फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun news : Patients upset for X-ray at Coronation Hospital

मशीन खराब, कोरोनेशन अस्पताल में एक्सरे के लिए भटकते रहे मरीज

Thu, 04 Mar 2021 12:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 04 Mar 2021 12:47 PM IST
विज्ञापन
dehradun news : Patients upset for X-ray at Coronation Hospital
एक्सरे - फोटो : सोशल मीडिया

राजकीय जिला कोरोनेशन अस्पताल में बुधवार को एक्सरे मशीन खराब हो गई। इससे मरीजों और गर्भवतियों को एक्सरे के लिए भटकना पड़ा। अस्पताल प्रशासन ने दावा किया है गुरुवार को मशीन ठीक कर दी जाएगी।

विज्ञापन


कोरोनेशन अस्पताल में राजकीय जिला अस्पताल के गांधी शताब्दी परिसर के मरीजों के भी एक्सरे होते हैं। बुधवार लगभग दस बजे बाद मरीज जब जांच के लिए एक्सरे कक्ष में पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि मशीन खराब हो गई है।

विज्ञापन

 

इसके चलते जांच नहीं हो पा रही है। वहीं, राजकीय गांधी शताब्दी अस्पताल से भी डॉक्टरों ने रोज की तरह गर्भवती महिलाओं को एक्सरे जांच के लिए कोरोनेशन अस्पताल भेजा। गांधी शताब्दी से आधा किलोमीटर दूर कोरोनेशन अस्पताल जाने के बाद उन्हें भी बैरंग लौटना पड़ा। एक्सरे मशीन खराब होने से दोनों अस्पतालों में पहुंचे मरीजों खासकर महिलाओं व बुजुर्गों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि गांधी शताब्दी में गर्भवती महिलाओं को ईसीजी के लिए भी कोरोनेशन अस्पताल के चक्कर काटने पड़ते हैं। गत 28 फरवरी को एकमात्र टैक्निशियन के सेवानिवृत्त होने के बाद से आपात स्थिति में भी वहां अस्पताल में कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है।

 

वहीं, राजकीय जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोज उप्रेती ने बताया कि सुबह के वक्त कोरोनेशन अस्पताल में एक्सरे जांच हुई। बाद में मशीन खराब होने से जांच नहीं हो पाई। उन्होंने दावा किया बृहस्पतिवार से जांच फिर से शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed