फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Patients injured in fire require immediate treatment.

Dehradun News: 15 फीसदी तक झुलसे मरीजों को ही मिलेगा उपचार

Wed, 01 Nov 2023 11:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Patients injured in fire require immediate treatment.
I
विज्ञापन

I

I
I

Iउप जिला अस्पताल में नहीं है बर्न यूनिट, गंभीर मरीजों को करना पड़ता है रेफर
I

Iदीपोत्सव का त्योहार नजदीक, शाम ढलते ही सुनाई दे रहा पटाखों का शोरI



दिवाली के दौरान आग लगने की घटनाओं की आशंका रहती है। आग की चपेट में आकर घायल हुए मरीजों को तत्काल उपचार की जरूरत होती है। लेकिन उप जिला अस्पताल में बर्न यूनिट नहीं है। अस्पताल में केवल 15 फीसदी तक झुलसे मरीजों को ही उपचार मिल पाएगा। इससे अधिक जले मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया जाएगा।



दीपोत्सव का त्योहार नजदीक है। शाम ढलते ही पटाखों का शोर सुनाई दे रहा है। सड़कों और आसमान में कभी चमकीली तो तो कभी रंग बिरंगी आतिशबाजी नजर आ रही है। वहीं बाजारों में भी पटाखों की दुकानें सज गई हैं। दिवाली के दिन और उसके आसपास आगजनी की आशंका और उससे झुलसने के मामले एकाएक बढ़ जाते है।
विज्ञापन




लेकिन जौनसार वावर, पछवादून और हिमाचल के सीमांत क्षेत्र की जीवनरेखा कहे जाने वाले उप जिला अस्पताल में झुलसे मरीजों के उपचार का पुख्ता इंतजाम नहीं है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉॅ. विजय सिंह ने बताया कि अस्पताल में बर्न यूनिट नहीं है। ऐसे में केवल सामान्य झुलसे हुए मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अस्पताल में करीब 15 फीसदी तक जले मरीजों के उपचार की सुविधा है। उन्होंने बताया कि एक बार में करीब 10 बर्न केस का उपचार किया जा सकता है। इससे अधिक जले मरीजों को बर्न यूनिट और प्लास्टिक सर्जन की जरूरत होती है। इसलिए गंभीर मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed