फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Patients admitted to Government Doon Hospital will not have to undergo RTPCR

राजकीय दून अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों को नहीं कराना होगा आरटीपीसीआर

Wed, 30 Mar 2022 12:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Patients admitted to Government Doon Hospital will not have to undergo RTPCR
राजकीय दून अस्पताल में भर्ती होने वाले गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने से पहले आरटीपीसीआर टेस्ट नहीं कराना होगा। उत्तराखंड समेत देश के तमाम राज्यों में कोरोना को लेकर स्थितियां सामान्य होने के बाद अब सरकार, शासन के निर्देश पर अस्पताल प्रबंधन ने भर्ती होने वाले मरीजों के आरटीपीसीआर की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है। राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रबंधन व दून अस्पताल के इस फैसले के बाद अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों और तीमारदारों ने राहत की सांस ली है। हालांकि दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक एवं वरिष्ठ फिजीशियन डॉक्टर केसी पंत का कहना है कि विशेष परिस्थितियों में मरीजों की जांच करते समय विशेषज्ञ डॉक्टरों को ऐसा लगता है कि संबंधित मरीज के कोरोना संक्रमित होने की संभावना है तो वह मरीज की आरटीपीसीआर की जांच करा सकता है। बता दें कि उत्तराखंड समेत देश के तमाम राज्यों में कोरोना की चौथी लहर शुरू होने के साथ ही दून अस्पताल में भर्ती होने वाले तमाम मरीजों को आरटीपीसीआर की अनिवार्यता लागू कर दी गई थी। अस्पताल में सिर्फ उन्हीं मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने से पहले मरीजों को आरटीपीसीआर टेस्ट कराना होता था। आरटीपीसीआर जांच में यदि मरीज कोरोना संक्रमित पाया जाता था तो पहले मरीज के कोरोना संक्रमण का इलाज किया जाता था और मरीज के ठीक होने के बाद ही उसकी दूसरी बीमारी का इलाज किया जाता था। दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ केसी पंत ने बताया कि फिलहाल अनिवार्य आरटीपीसीआर की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed