फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   patient looted by hospitals

मरीजों को लूट रहे ये हॉस्पिटल

Sun, 25 Aug 2013 04:49 PM IST
अमर उजाला, एमएस नवाज, हरिद्वार
अमर उजाला, एमएस नवाज, हरिद्वार Updated Sun, 25 Aug 2013 04:49 PM IST
विज्ञापन
patient looted by hospitals

हरिद्वार के लक्सर निवासी 30 वर्षीय सुनील (बदला हुआ नाम) ट्यूबरक्लोसिस की गंभीर स्थिति में है। उसे अपना काम भी छोड़ना पड़ा।

विज्ञापन


सरकारी अस्पतालों के दवा खाने खाली होने के कारण 15 हजार रुपये प्रति महीने की दवा बाजार से खरीदनी पड़ रही है। पत्नी बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर किसी तरह घर का खर्चा चला रही है।

सुनील की तरह ही बहुत ऐसे मरीज हैं जिन्हें टीबी की दवाएं सरकारी अस्पतालों से नहीं मिल रही हैं। अधिकारी कहते हैं कि जिला स्तर से लगातार शासन को रिपोर्ट भेजी जा रही हैं फिर भी दवाखाने खाली हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में दो साल पहले टीबी के एमडीआर (मल्टी ड्रग रेसिसटेंस) के मरीजों की पुष्टि हुई थी। एमडीआर के साथ ही एक्सडीआर (एक्सट्रीमली ड्रग रेसिसटेंस) के मरीजों की दवाएं भी सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध कराई जाती हैं लेकिन हकीकत यह है कि एमडीआर के मरीजों की दवाएं तो हैं, एक्सडीआर के मरीजों को दवाएं नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिंदा रहने के लिए मरीज बाजार से महंगी दवाएं खरीदने को मजबूर हैं।

अस्पताल में एक्सडीआर मरीजों के लिए दवाएं नहीं हैं। कई बार शासन को लिखा जा चुका है।
- डा. मनोज कुमार, जिला क्षय रोग अधिकारी

क्या है एक्सडीआर टीबी
टीबी के मरीज यदि दवा छोड़ दें तो बैक्टीरिया ज्यादा सक्रिय हो जाता है। जब सामान्य टीबी की दवाएं काम करना बंद कर देती हैं तो उस मरीज को एमडीआर (मल्टी ड्रग रेसिस्टेंस टीबी) की श्रेणी में डाल दिया जाता है।


इस श्रेणी की दवाएं भी रोग न काटें तो जांच के बाद उसे एक्सडीआर (एक्सट्रीमली ड्रग रेसिस्टेंस) श्रेणी में रखा जाता है। एक्सडीआर टीबी की अंतिम स्टेज है। इसमें मरीज का बच पाना मुश्किल होता है। खतरे की बात यह है कि एक्सडीआर के मरीजों से इसी श्रेणी की टीबी का संक्रमण होता है।

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed