{"_id":"68fd23dcd5c4fb9a0504126b","slug":"patel-nagar-police-have-arrested-a-22-year-old-youth-in-dehradun-news-c-5-1-drn1031-819281-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सोशल मीडिया रील्स देखकर बना चेन स्नेचर, गिरफ्तारी के बाद पछताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सोशल मीडिया रील्स देखकर बना चेन स्नेचर, गिरफ्तारी के बाद पछताया
विज्ञापन
विज्ञापन
पटेल नगर पुलिस ने चेन स्नैचिंग के मामले में एक 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने सोशल मीडिया की रील्स देखकर स्नैचिंग करना सीखा था। अब पुलिस की गिरफ्त में फूट-फूटकर रो रहा है, क्योंकि रील्स ने उसे अपराध का तरीका तो बता दिया था, लेकिन उसका अंजाम नहीं बताया था।
उसने बताया कि उसके ऊपर 23 हजार रुपये का कर्ज हो गया था, इसलिए उसे आसानी से रुपये कमाने के लिए स्नेचिंग का ख्याल आया। एक बार उससे संबंधित रील देखनी शुरू की तो वही रील अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बार-बार आती रही, जिससे उसे यह आसान लगने लगा।
विज्ञापन
एसएसपी अजय सिंह ने दावा किया कि देहरादून में इस साल अभी तक स्नैचिंग की यह एकमात्र वारदात हुई थी। इसमें जिसे गिरफ्तार किया, वह भी पहली बार अपराध में लिप्त हुआ। उसने वारदात को अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से अकेले अंजाम दिया था। घर परिवार से अच्छा है। घर में बुलेट के अलावा चार अन्य मोटरसाइकिल और एक लोडर वाहन भी खड़ा मिला। वह ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए माल लेने वाली गाड़ियों पर ड्राइविंग का काम भी करता था, लेकिन महंगे शौक में उधारी करवा बैठा।
विज्ञापन
I रील्स ने पूरी ट्रेनिंग दी थीI
आरोपी ने सिर्फ रील्स देखकर ही अपराध को बेहद शातिराना तरीके से अंजाम दिया था। उसने वारदात से पहले अपनी बुलेट की नंबर प्लेट हटा दी थी और वारदात के बाद पूरे रास्ते हेलमेट नहीं हटाया, जिससे कि सीसीटीवी कैमरों में पहचान में न आए। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की सूचना पर पटेल नगर थाने की पुलिस टीम ने शनिवार को बल्लूपुर के पास से अभियुक्त शिवम उर्फ शुभम ( 22) को गिरफ्तार कर लिया। उससे लूटी गई सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली।