{"_id":"6af310d3b8d52ac251087acb","slug":"patchwork-on-the-national-highway-didnt-even-last-two-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1006-138394-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: दो दिन भी नहीं टिक पाया एनएच पर हुआ पैचवर्क, उखड़ने लगा डामर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: दो दिन भी नहीं टिक पाया एनएच पर हुआ पैचवर्क, उखड़ने लगा डामर
Tue, 10 Nov 2026 06:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Tue, 10 Nov 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
- चकराता डाकखाने से चिलमिरी तक कराया गया मरम्मत कार्य
- सड़क पर बिखरी बजरी से बढ़ा दुर्घटना का खतरा, घटिया कार्य होने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
चकराता। त्यूणी-चकराता-मसूरी-मलेथा राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर कराया गया मरम्मत कार्य दो ही दिन में उखड़ने लगा है। डाकखाना से चिलमिरी तक कराए गए पैचवर्क का डामर उखड़ने से सड़क पर बजरी फैल गई है, जिससे क्षेत्र में दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर इन दिनों गड्ढों को भरने और सड़क की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। इसी क्रम में डाकखाना से चिलमिरी तक जगह-जगह गड्ढों को भरने का कार्य किया गया था। स्थानीय लोगों का आरोप है संबंधित कंपनी की ओर से कराया गया मरम्मत कार्य बेहद घटिया गुणवत्ता का है, जिस कारण दो से तीन दिन के भीतर ही कई स्थानों पर डामर उखड़ने लगा है और सड़क पर दोबारा गड्ढे बनने लगे हैं। उखड़े डामर के साथ निकली बजरी भी सड़क पर फैल गई है, जिससे वाहनों के फिसलने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय निवासी खजान रावत, गोपाल, मनीष रावत, दिनेश चौहान, सालक राम जोशी आदि ने आरोप लगाते हुए कहा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरम्मत के नाम पर हर बार खानापूर्ति की जाती रही है। उनका कहना है मरम्मत कार्य में गुणवत्ता और तकनीकी मानकों का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। उन्होंने मरम्मत कार्य को दोबारा कराने और कार्य में इस्तेमाल हो रही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है।
उधर राष्ट्रीय राजमार्ग डोईवाला खंड के सहायक अभियंता अनिल बिष्ट ने बताया मार्ग पर पैचवर्क के कार्य में जहां भी कमियां पाई गई हैं, उन्हें दूर कर दोबारा उचित ढंग से मरम्मत कराने के निर्देश दिए जाएंगे।