फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Patanjali world level university will stabilized in delhi soon

दिल्ली में बनेगा पतंजलि का विश्वस्तरीय विवि, एक साथ 01 लाख छात्र छात्राएं ले सकेंगे शिक्षा 

Mon, 05 Nov 2018 08:49 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 05 Nov 2018 08:49 AM IST
विज्ञापन
Patanjali world level university will stabilized in delhi soon
योगी आदित्यनाथ

देश दुनिया में अपनी पहचान बना रहा पतंजलि अब विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय खोलने जा रहा है। इसके लिए दिल्ली के निकट एक हजार एकड़ भूमि खरीद ली गई है। इस परिसर में एक साथ एक लाख छात्र छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। 

विज्ञापन


योग गुरु स्वामी रामदेव ने ज्ञानकुंभ में इस विवि की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस विवि की पहली ईंट भी यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथों से रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह ऐसा विश्वविद्यालय होगा, जिसमें पूरी दुनिया के छात्र शिक्षा ग्रहण करने के लिए आ सकते हैं।
विज्ञापन

 

उनका मकसद है कि जिस तरह से आज हमारे युवा विदेशों की एंबेसी के बाहर वीजा के लिए कतार में लगते हैं, एक दिन भारत आने के लिए विदेशी छात्र इसी तरह से कतारबद्ध हों। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जून 2019 में नवदंपतियों को विशेष प्रशिक्षण 

पतंजलि योगपीठ में जून 2019 में अनूठा प्रशिक्षण शिविर आयोजित होने जा रहा है। इस शिविर में देशभर के नवदंपतियों को आमंत्रित किया जाएगा। स्वामी रामदेव ने बताया कि इस शिविर में नवदंपतियों को अच्छी संस्कारी संतान उत्पत्ति की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 16 संस्कार का प्रशिक्षण लेने के लिए नवदंपति यहां आ सकते हैं। 

हमारा विरोध न करें 
स्वामी रामदेव ने कहा कि पतंजलि में महिला, पुरुष, ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र को समान रूप से वेद-पुराण का अध्ययन कराया जाता है। तमाम लोग महिलाओं को वेद-पुराण पढ़ाने का विरोध करते आए हैं लेकिन मैं चाहता हूं कि जो काम हम कर रहे हैं, उसका समर्थन नहीं करते तो विरोध भी न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed