फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Patanjali Ayurved Launched dengueNil vati medicine for Dengue patient

डेंगू के खात्मे को पतंजलि ने लांच की 'डेंगूनिलवटी' दवा, 1875 मरीजों पर किया परीक्षण

Mon, 21 Oct 2019 08:22 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाल, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 21 Oct 2019 08:22 AM IST
विज्ञापन
Patanjali Ayurved Launched dengueNil vati medicine for Dengue patient
डेंगू निलवटी दवा लांच करते आचार्य बालकृष्ण - फोटो : अमर उजाला

पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने दावा किया कि उन्होंने 1875 रोगियों पर परीक्षण करने के बाद डेंगू निलवटी नाम की दवा बनाई है। इस दवा को रविवार को लांच किया गया।

विज्ञापन


आचार्य बालकृष्ण ने दावा किया कि दिव्य डेंगू निलवटी की 2.2 टेबलेट दिन में तीन बार लेने से डेंगू पीड़ित मरीज बहुत जल्दी ठीक हो जाता है और उसकी प्लेटलेट्स भी कम नहीं होती है। उन्होंने बताया कि दिव्य डेंगु निलवटी, गिलोय, तुलसी, पपीता पत्ती, ग्वार पाठा और अन्य हिमालय की दिव्य जड़ी बूटियों से निर्मित एक अनुभूत प्रभावकारी औषधि है।

विज्ञापन

कहा कि प्रति वर्ष बरसात के मौसम के बाद कई बीमारियों का खतरा बन जाता है, लेकिन इस बार डेंगू ने भयानक स्थिति पैदा कर दी है। इससे कई व्यक्तियों की जान तक चली गयी है।

इसलिए पतंजलि ने तय किया है कि जो भी गरीब व्यक्ति डेंगू से पीड़ित है वह मुफ्त में इस औषधि को प्राप्त कर सकता है। पतंजलि आयुर्वेद डेंगू की रोकथाम के लिये दृढ़ संकल्प है। उन्होंने बताया कि 1875 डेंगू के मरीजों पर परीक्षण करने के बाद इस दवा की लांचिंग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed