{"_id":"61419cd2d52ef36aa4fca3d12c16ef6e","slug":"passport-mela-start-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पासपोर्ट मेला जाएं तो ये दस्तावेज जरूर ले जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पासपोर्ट मेला जाएं तो ये दस्तावेज जरूर ले जाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 29 Nov 2014 11:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथीबड़कलां स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीएसके) में आज (शनिवार को) पासपोर्ट मेला आयोजित किया जा रहा है। इसमें अप्वाइंटमेंट ले चुके 435 आवेदकों का बायोमीट्रिक टेस्ट होगा। किसी फजीहत से बचने के लिए पूरे दस्तावेज लेकर जाएं।
विज्ञापन
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विजय शंकर पांडेय ने बताया कि पिछली बार अप्वाइंटमेंट के बावजूद मेले में कुछ आवेदन पूरे दस्तावेज नहीं होने के चलते स्थगित करने पड़े थे। इस बार आवेदक जन्म प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, राज्य या केंद्र सरकार के उपक्रमों द्वारा जारी एड्रेस प्रूफ, आईडी प्रूफ (मूल प्रति के साथ एक-एक छायाप्रति), फीस और आवेदन रसीद के अलावा दो पासपोर्ट साइज के सफेद बैकग्राउंड वाले रंगीन फोटो जरूर लाएं।
विज्ञापन
पांडेय ने बताया कि बायोमीट्रिक टेस्ट, उंगलियों के निशान और फोटो खिंचवाने के लिए आवेदक को बताए गए समय पर केंद्र पहुंचना होगा। इसके बाद पुलिस सत्यापन और पासपोर्ट प्रिंट होने में लगने वाले दिनों का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
स्मार्ट पासपोर्ट योजना पर काम
विदेश मंत्रालय को पासपोर्ट को स्मार्ट कार्ड की तर्ज पर तैयार करने की योजना बना रहा है। मंत्रालय ने पासपोर्ट कार्यालयों को जिला पुलिस से ऑनलाइन करने के निर्देश दिए हैं। कार्ड को वीजा या दूसरे कामों के लिए विदेश मंत्रालय की संबंधित मशीन में स्वैप करने पर आवेदक का नाम, पता, उम्र आदि जानकारी कंप्यूटर पर आ जाएगी। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विजय शंकर पांडे ने बताया कि उत्तराखंड के सभी जिलों की पुलिस पासपोर्ट कार्यालय से ऑनलाइन जुड़ चुकी है।