{"_id":"678e403a687ba15b63701b1c113200ed","slug":"passport-mela-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस मेले में केवल दो दिन में बनेगा पासपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस मेले में केवल दो दिन में बनेगा पासपोर्ट
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 04 Sep 2014 12:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पासपोर्ट बनवाना है तो राजधानी देहरादून में लगने वाले मेले का फायदा उठाइए। दून स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र छह सितंबर को प्रदेश के सभी 13 जिलों के लिए पासपोर्ट मेला आयोजित कर रहा है।
विज्ञापन
दो दिन में काम हो जाएगा पूरा
इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पांच सितंबर से शुरू होगी। सामान्य प्रक्रिया के तहत आवेदन की जांच में लगने वाले 15-20 दिन के बजाय यहां सिर्फ दो दिन में काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विजय शंकर पांडेय ने बताया कि पासपोर्ट मेले के लिए अप्वाइंटमेंट पांच सितंबर को शाम चार बजे से ऑनलाइन आवेदन करने पर मिलेगा। उपलब्धता के आधार पर शनिवार के लिए अप्वाइंटमेंट मिलेंगे। नवीनीकरण और फ्रेश दोनों पासपोर्ट के लिए आवेदन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
बायोमेट्रिक टेस्ट, उंगलियों के निशान और फोटो खिंचवाने के लिए आवेदक को बताए गए समय पर दून के हाथीबड़कला स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र पहुंचना होगा।
मेले में तीन सौ से अधिक पासपोर्ट बनाए जाएंगे। बताया कि पासपोर्ट मेले के दिन तत्काल श्रेणी, पीसीसी, ऑनलाइन होल्ड और वॉक इन प्रक्रिया के तहत आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
आवेदक विदेश मंत्रालय की अधिकृत वेबसाइट www.passportindia.gov.in पर लॉग इन करें। वेबसाइट पर जरूरी सूचनाएं भरें। डेबिट/ क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग से ऑनलाइन फीस जमा करें। तुरंत अप्वाइंटमेंट का दिन और वक्त मिल जाएगा।
यह रखें ध्यान
तय समय पर आवेदक अपने साथ दो पासपोर्ट साइज के सफेद बैकग्राउंड वाले रंगीन फोटो लेकर जरूर पहुंचें। इसके अलावा फीस और आवेदन की रसीद, शैक्षिक, जन्म और अन्य जरूरी प्रमाणपत्र भी लाने होंगे। हाथीबड़कला स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र में ही बायोमीट्रिक टेस्ट होगा।
यहां से लें जानकारी
किसी तरह की पूछताछ के लिए कार्य दिवस और कार्यालय समय पर एमकेपी रोड स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के दूरभाष नंबर 0135-2652165, 2652160 पर संपर्क करें। सीधे क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी से भी मिल सकते हैं।