फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   passport fair in haldwani

रहें तैयार, हल्द्वानी में लगने वाला है पासपोर्ट शिविर

Sat, 17 Jan 2015 02:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 17 Jan 2015 02:00 PM IST
विज्ञापन
passport fair in haldwani

उत्तराखंड क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय कुमाऊं मंडल के लोगों के लिए सामान्य श्रेणी की फीस पर कम समय में पासपोर्ट बनवाने का मौका दे रहा है। इसके तहत हल्द्वानी में 24 और 25 जनवरी को पासपोर्ट शिविर लगेगा। इसके आनलाइन आवेदन 19 जनवरी शाम चार बजे से शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन


क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विजय शंकर पांडेय ने बताया कि शिविर में 24 जनवरी के लिए 150 और 25 जनवरी के लिए 135 आवेदन का कोटा तय है।

बायोमीट्रिक टेस्ट, उंगलियों के निशान और फोटो खिंचवाने के लिए बताए गए समय पर आवेदक को शिविर स्थल मोतीराम बाबूराम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नैनीताल रोड, हल्द्वानी पहुंचना होगा। इसके बाद पुलिस सत्यापन और पासपोर्ट छपने का इंतजार करना पड़ेगा। आवेदक साथ दो पासपोर्ट साइज के सफेद बैकग्राउंड वाले रंगीन फोटो जरूर लाएं।

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

passport fair in haldwani

तत्काल आवेदन की फीस - 3500 रुपए
सामान्य श्रेणी की फीस - 1500 रुपए

विदेश मंत्रालय की अधिकृत वेबसाइट www.passportindia.gov.in पर लॉग इन करें। आप्शन पर क्लिक कर जरूरी सूचनाएं भरें। फीस आप्शन आने पर डेबिट या क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग से आनलाइन फीस चुकाएं। फीस और आवेदन रसीद के साथ शैक्षिक, जन्म और अन्य जरूरी प्रमाण पत्रों के साथ बायोमीट्रिक जांच के लिए शिविर पहुंचें। पूछताछ के लिए कार्य दिवस पर एमकेपी रोड, देहरादून स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के दूरभाष: 0135-2652165, 2652160 पर संपर्क करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed