फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Passengers expressed their displeasure to Garhwal Commissioner and DM regarding the disturbances.

Dehradun News: अव्यवस्थाओं को लेकर गढ़वाल आयुक्त और डीएम के समक्ष यात्रियों ने जताई नाराजगी

Thu, 16 May 2024 05:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
Passengers expressed their displeasure to Garhwal Commissioner and DM regarding the disturbances.
गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय और आईजी गढ़वाल रेंज करण सिंह नग्नयाल ने हरबर्टपुर अंतरराज्यीय बस अड्डा और कटापत्थर चेकपोस्ट पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। चारधाम यात्रियों ने लंबे समय तक धारित स्थलों पर रोकने पर कड़ी नाराजगी जताई। कटापत्थर चेकपोस्ट पर यात्रियों ने कहा कि उन्हें पांच से छह घंटे रोका जा रहा है। शाम को आने वाले यात्रियों को रातभर रोका जाता है। यहां भोजन, पानी और शौचालय की व्यवस्था नहीं है। गढ़वाल आयुक्त ने एसडीएम को यात्रियों को रोकने के स्थिति में भोजन के लिए भंडारे और पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर गढ़वाल आयुक्त, आई गढ़वाल रेंज, डीएम सोनिका, एसएसपी अजय सिंह हरबर्टपुर बस अड्डे पर पहुंचे। उन्होंने शेड, शौचालय, पानी, सफाई आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने यात्रियों की समस्याएं सुनीं और सुधार के लिए उनके सुझाव मांगे। यात्रियों ने कहा, सुबह आने वाले यात्रियों को पांच से छह घंटे और शाम को आने वाले यात्रियों को रात भर रोका जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई घंटे धारित स्थलों पर रोकने के कारण उन्हें बहुत परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

गढ़वाल आयुक्त ने एसडीएम को दो अतिरिक्त पेयजल टैंकर, दो मोबाइल शौचालय, शेड की संख्या को बढ़ाने, सफाई आदि की व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बस अड्डा परिसर में भंडारे की व्यवस्था भी की जाए। उसके बाद चारों अधिकारी काटापत्थर चेकपोस्ट की ओर निकल गए। यहां भी चेकपोस्ट पर रोके जाने पर यात्रियों रोष जाहिर किया। गढ़वाल आयुक्त और डीएम ने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए ही धारित स्थल बनाए गए हैं। यात्रियों ने कहा कि उनके ठहरने की व्यवस्था की जा रही है, लेकिन भोजन, पीने के पानी और शौचालय के इंतजाम नहीं हैं। गढ़वाल आयुक्त ने एसडीएम विनोद कुमार को यात्रियों के भोजन के लिए भंडारे की व्यवस्था, पानी और शौचालय की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी देहात लोकजीत सिंह, एआरटीओ प्रशासन मनीष तिवारी, एआरटीओ प्रवर्तन रावत सिंह कटारिया, सीओ विकासनगर भाष्कर शाह, कोतवाली प्रभारी राजेश साह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed