फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   passengers assault by auto drivers

किसका 'अतिथि देवो भवः' यहां हो गई धुनाई

Mon, 28 Oct 2013 05:19 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 28 Oct 2013 05:19 PM IST
विज्ञापन
passengers assault by auto drivers

हरिद्वार में ऑटो चालकों ने महज अपने नंबर के लिए अतिथि देवो भवः को भुलाकर यात्रियों की धुनाई कर शर्मनाक हरकत की है।

विज्ञापन


‘अतिथि देवो भव’ की परंपरा भूलकर ऑटो चालकों ने पंजाब के यात्रियों के साथ मारपीट कर दी। पंजाब के लुधियाना के जगराव निवासी प्रवीण और राजकुमार अपने परिवार के 11 सदस्यों के साथ लाहौरी एक्सप्रेस ट्रेन से दो बजे हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर उतरे थे।

वे दूधाधारी चौक पर स्थित मोहन दास आश्रम जाने के लिए ऑटो लेने लगे। लेकिन ऑटो का नंबर लगाने वाले एक व्यक्ति ने दूसरे आटो का नंबर बताते हुए प्रवीण और उसके परिजनों को नीचे उतरकर दूसरे आटो में बैठने को कहा।
विज्ञापन


उनके विरोध करने पर ऑटो चालक यात्रियों का हाथ खींचकर उन्हें जबरदस्ती नीचे उतारने लगा। इस बात पर कहासुनी होने पर ऑटो चालकों  ने प्रवीण और उनके साथी यात्रियों को पीट दिया। पुलिस ने किसी तरह हस्तक्षेप कर मामला सुलझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही दो ऑटो चालकों को पकड़कर कोतवाली ले गई। पुलिस ने यात्रियों का मेडिकल भी कराया। मारपीट के मामले में प्रवीण ने ऑटो चालक आकाश, सोनू गुप्ता सहित अन्य अज्ञात के नाम से तहरीर दी है।


हालांकि कुछ लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास भी किया, पर बात नहीं बनी। कोतवाली प्रभारी एमएस नेगी का कहना है कि  तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed