Dehradun Weather: राजधानी में पूरे महीने के बराबर दो दिन में बरस गया पानी, 10 डिग्री गिरा पारा
Dehradun Weather Rainfall News: पिछले 48 घंटे में मसूरी में करीब 90 मिलीमीटर और सहस्रधारा में 48 मिलीमीटर बारिश हुई। इस दरम्यान दून के पारे में भी लगभग 10 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विस्तार
देहरादून में मई माह के अंतिम दो दिनों में लगभग पूरे महीने के बराबर बारिश दर्ज की गई है। 30 और 31 मई में मौसम विभाग ने 50 मिलीमीटर बारिश दर्ज की है। जबकि, शेष 29 दिनों में 52 मिलीमीटर वर्षा हुई।
Dehradun Weather: बारिश से बांदल और सौंग नदियों में बाढ़ जैसे हालात, मसूरी में कैंपटी फॉल का दिखा रौद्र रूप
कुल मिलाकर पूरे मई माह में 102 मिलीमीटर बारिश हुई है। पिछले 48 घंटे में मसूरी में करीब 90 मिलीमीटर और सहस्रधारा में 48 मिलीमीटर बारिश हुई। इस दरम्यान दून के पारे में भी लगभग 10 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
गुरुवार को भी बारिश के आसार
मौसम विभाग ने गुरुवार को भी प्रदेश के निचले इलाकों में बारिश की आशंका जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज प्रदेश के पर्वतीय इलकों में बारिश और बर्फबारी की आशंका है। इसके अलावा 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी भारी बर्फबारी हो सकती है।
दून में भी गरजा के साथ तेज बौछारें और ओलावृष्टि होने के आसार हैं। इसके अलावा मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए प्रदेश में कई जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। वहीं, पिछली 28 मई तक दून में अधिकतम तापमान 36 डिग्री के करीब बना हुआ था जो अब 26 डिग्री तक पहुंच गया है।