{"_id":"a302733d4ddcd2f143834a2393a2ebb1","slug":"parliamentary-election-nomination-process","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन में देनी होगी इन बातों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन में देनी होगी इन बातों की जानकारी
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 11 Apr 2014 10:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र 12 से 19 अप्रैल तक कलेक्ट्रेट में जमा होंगे। प्रत्याशी के साथ पांच लोगों को ही अंदर जाने की अनुमति होगी।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि नामांकन पत्र सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक ही जमा किए जाएंगे। प्रारूप 26 में सारे कॉलम भरने अनिवार्य हैं। एक भी कॉलम छूटा तो परचा निरस्त हो जाएगा।
विज्ञापन
सोशल साइट्स के एकाउंट का भी जिक्र करना पड़ेगा
इस बार प्रत्याशी को फार्म 26 में सोशल साइट्स के एकाउंट का भी जिक्र करना पड़ेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2014 के दौरान शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पैरा मिलिट्री फोर्स और पीएसी शासन से मांगी गई है।
विज्ञापन
बताया कि नामांकन जमा करने के लिए प्रत्याशियों को 12 से 19 अप्रैल तक आठ दिन का समय दिया गया है, लेकिन बीच में 13, 14 और 18 अप्रैल को अवकाश पड़ रहा है।
इस तरह नामांकन जमा करने के लिए प्रत्याशियों को पांच दिन का समय मिलेगा। बताया कि निर्वाचन आयोग ने इस बार चुनाव खर्च की सीमा 70 लाख रुपये प्रति प्रत्याशी तय की है।
कोई प्रत्याशी अधिक भीड़ लेकर नामांकन पत्र जमा करने के लिए आता है और यातायात की दिक्कत पैदा हुई तो आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में उसके खिलाफ नोटिस जारी किया जाएगा।