{"_id":"5ad02b4a4f1c1b5f3e8b4d72","slug":"parents-suffer-due-to-ncert-books","type":"story","status":"publish","title_hn":"NCERT की किताबें बनी सिरदर्द, भटकने को मजबूर हो रहे अभिभावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NCERT की किताबें बनी सिरदर्द, भटकने को मजबूर हो रहे अभिभावक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 13 Apr 2018 03:18 PM IST
विज्ञापन
NCERT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीईआरटी की किताबों का संकट अभी दूर नहीं हो सका है। उच्च कक्षाओं की गणित और विज्ञान की किताबों के अलावा कक्षा एक से पांच तक की किताबें भी नहीं मिलने से अभिभावक रोजाना बुक सेलर के पास चक्कर लगा रहे हैं। वहीं बुक सेलर स्टॉक की कमी का हवाला दे रहे हैं।
विज्ञापन
एनसीईआरटी की किताबें लेने बृहस्पतिवार को बाजार पहुंचे कई अभिभावक सरकार की अपूर्ण व्यवस्था के नाराज दिखे। अभिभावकों का कहना था कि नया पाठ्यक्रम लागू करने में सरकार ने पूरी तैयारी नहीं की है। नतीजतन उच्च कक्षाओं की गणित और विज्ञान की किताबों के अलावा कक्षा एक से पांच तक की किताबें न मिलने से रोजाना बुक स्टॉलों पर भटकना पड़ा रहा है। बुक सेलर रोजाना स्टॉक न आने की बात कहकर लौटा रहे हैं।
विज्ञापन
क्या कहते हैं अभिभावक
बाजार में किसी भी बुक सेलर के पास एनसीईआरटी की पूरी किताबें नहीं हैं। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। हमें मजबूरन इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन
- भानू सिंह राणा
करीब एक सप्ताह से रोजाना किताबें लेने बुक सेलरों के पास आता हूं, लेकिन अभी तक गणित और विज्ञान की किताबें नहीं मिल पाई हैं।
- विक्रम सिंह
पुस्तक विक्रेता बोले
गणित और विज्ञान की किताबों की कमी है। हम भी कई बार इसकी मांग ऊपर भेज चुके हैं, लेकिन अभी तक किताबें नहीं पहुंची हैं।
- रमेश बंसल
हम अभिभावकों की दिक्कतों को समझ सकते हैं, लेकिन ये हमारे हाथ में नहीं है। किताबें आने पर ही अभिभावकों को उपलब्ध होंगी।
- पंकज जैन