फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Parents opinion of 189 schools will decide CBSE affiliation of excellent schools Uttarakhand news

Uttarakhand News: 189 स्कूलों के अभिभावकों की राय तय करेगी उत्कृष्ट स्कूलों की सीबीएसई से संबद्धता

Sun, 27 Aug 2023 11:31 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 27 Aug 2023 11:31 AM IST
सार

सभी जिलों की जिला कार्यकारिणी का कहना है कि इन स्कूलों को फिर से उत्तराखंड बोर्ड में शामिल किया जाए। इनकी सीबीएसई से संबद्धता खत्म कर इन स्कूलों के शिक्षकों पर अन्य स्कूलों के शिक्षकों की तरह ही समान रूप से नियम लागू किए जाएं।

विज्ञापन
Parents opinion of 189 schools will decide CBSE affiliation of excellent schools Uttarakhand news
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के 189 स्कूलों के अभिभावकों की राय तय करेंगी कि अटल उत्कृष्ट स्कूलों की सीबीएसई से संबद्धता खत्म की जाए या नहीं। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को इसके निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा, अभिभावकों की राय लेने के बाद इसका परीक्षण कर प्रस्ताव तैयार किया जाए।

विज्ञापन

राजकीय शिक्षक संघ ने प्रदेश के अटल उत्कृष्ट स्कूलों को सीबीएसई बोर्ड से हटाकर इन्हें फिर से उत्तराखंड बोर्ड में शामिल करने की मांग की है। संगठन के प्रांतीय पदाधिकारियों के मुताबिक, संगठन के सभी जिलाध्यक्षों की ओर से इस संबंध में प्रांतीय कार्यकारिणी को प्रस्ताव मिला है।

विज्ञापन


सभी जिलों की जिला कार्यकारिणी का कहना है कि इन स्कूलों को फिर से उत्तराखंड बोर्ड में शामिल किया जाए। इनकी सीबीएसई से संबद्धता खत्म कर इन स्कूलों के शिक्षकों पर अन्य स्कूलों के शिक्षकों की तरह ही समान रूप से नियम लागू किए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अटल उत्कृष्ट स्कूलों की वजह से राज्य में दोहरी व्यवस्था बनी है। एक ही विभाग के शिक्षकों को दोहरी नीति का सामना करना पड़ रहा है। सुगम क्षेत्र के इन स्कूलों के शिक्षकों की सेवाएं दुर्गम क्षेत्र में की गई सेवा के रूप में जोड़ी जा रही है। इस स्थिति से राज्य के दुर्गम और अति दुर्गम क्षेत्र के स्कूलों के शिक्षक सुगम के स्कूलों में नहीं आ पाएंगे।



ये भी पढ़ें...Uttarakhand: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज हरिद्वार दौरे पर, कोर कमेटी से चुनावों की नब्ज टटोलेंगे

उत्कृष्ट स्कूलों के शिक्षक कर रहे विरोध

अटल उत्कृष्ट स्कूलों के शिक्षक इन स्कूलों की सीबीएसई से संबद्धता खत्म करने का विरोध कर रहे हैं। स्कूलों के शिक्षकों का कहना है, इन स्कूलों की वजह से पहाड़ से पलायन रुकेगा। दूरदराज के क्षेत्रों के बच्चे घर के पास इन स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कर पा रहे हैं। राजकीय शिक्षक संघ की मांग पर शिक्षा मंत्री ने शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी को इसका परीक्षण कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री का कहना है कि इससे पहले इन स्कूलों के अभिभावकों की राय ली जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed