{"_id":"345c878d19fbd0c71ee47bcc38c02d65","slug":"parents-bent-on-selling-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लीज बचाइए सर, मेरे मां-बाप मुझे बेच देंगे!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लीज बचाइए सर, मेरे मां-बाप मुझे बेच देंगे!
अमर उजाला, अंशुल डांगी, देहरादून
Updated Fri, 23 Aug 2013 12:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून में पैसे के लालच में अपनी बेटी को बेचने का एक प्रकरण प्रकाश में आया है। एक मां-बाप अपनी बेटी को ही चंद रुपयों के लिए बेचने पर तुले हुए हैं।
विज्ञापन
गुरुवार को एसएसपी के पास पहुंची यह बेटी अपना दर्द बयां करते हुए फफक पड़ी। वह बोली, ‘सर मेरे मां-बाप मेरी जबरदस्ती शादी कराने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने उस आदमी से रुपये भी लिए हैं।
विज्ञापन
कार्रवाई का निर्देश
लड़की की यह बात सुनकर एसएसपी भी सन्न रह गए। एसएसपी ने इस मामले में सीओ सिटी ममता बोहरा को कार्रवाई का निर्देश दिया है।
रानीपोखरी के गढ़ तमोली, धारकोट निवासी 19 साल की युवती अपने रिश्तेदार के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची। उसने बताया कि वह अभी इंटर पास है और उसके माता-पिता उस पर शादी के लिए दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
माता-पिता सौदा करने का आरोप
एसएसपी को दिए शिकायत पत्र में युवती ने माता-पिता पर उसका सौदा करने का आरोप लगाया है। युवती ने बताया कि उसके पिता चतर सिंह और मां चंदा देवी 36 साल के सोनू नाम के व्यक्ति से उसकी शादी करने के लिए दबाव डाल रहे हैं।
वह व्यक्ति सलारपुर, सहारनपुर का रहने वाला है और पहले से शादीशुदा है। युवती के रिश्तेदार ने बताया कि शादी के लिए सहारनपुर के ही दो युवक राजवीर और रिजवान एजेंट का काम कर रहे हैं। युवती ने कहा कि उसकी बहन भी दोनों युवकों की नजर है।