खराब मिड डे मील खाने से मना किया तो प्रधानाचार्य ने इतनी बेरहमी से पीटा कि बेहोश हो गया बच्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिड डे मील खाने से मना करने पर प्रधानाध्यापिका ने नाबालिग को डंडे से पीटकर घायल कर दिया। प्रधानाध्यापिका की पिटाई से घायल नाबालिग को गंभीर हालत में कोरोनेशन अस्पताल भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों की टीम ने नाबालिग का इलाज किया।
दूसरी ओर घटना से आक्त्रसेशित परिजनों, लोगों ने स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा करने के साथ ही मारपीट के आरोपी प्रधानाध्यापिका के साथ भी हाथापाई कर डाली। मामला तूल पकड़ता देख मामले मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। दूसरी ओर घटना के बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी ने मारपीट के आरोपी प्रधानाध्यापिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बाल संरक्षण आयोग की टीम ने भी कोरोनेशन अस्पताल पहुंचकर नाबालिग से घटना की जानकारी ली है
घटनाक्रम के मुताबिक डालनवाला स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को मिड डे मील पकाया गया। प्रधानाध्यापिका नसीम बानो ने छात्रों से मिड डे मील खाने को कहा तो राहुल पुत्र धर्मेंद्र निवासी चूना भट्टा रायपुर ने मिड डे मील को घटिया बताते हुए खाने से इंकार कर दिया। बस यही बात प्रधानाध्यापिका नसीम बानोे को नागवार गुजरी और उन्होंने छात्र राहुल की इस कदर पिटाई की कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बीच घटना की जानकारी पाकर परिजन और कई लोग स्कूल पहुंच गए और पिटाई से घायल नाबालिगराहुल को आनन.फानन में कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों की टीम ने इलाज किया। दूसरी ओर घटना से गुस्साए लोगों ने स्कूल में जमकर हंगामा करने के साथ ही मारपीट की आरोपी प्रधानाध्यापिका के साथ हाथापाई कर डाली। घटना से स्कूल परिसर में अफरा.तफरी की स्थिति बन गई। आखिरकार घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला।
बाल संरक्षण आयोग की टीम ने ली जानकारी
प्रधानाध्यापिका द्वारा नाबालिग की पिटाई करने और घायल हेोन की जानकारी पाकर बाल संरक्षण आयोग की सदस्य सीमा डोरा की अगुवाई में आयोग की टीम पहले स्कूल और फिर कोरोनेशन अस्पताल पहुंचकर घायल नाबालिग से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली।
आयोग सदस्य सीमा डोरा ने बताया कि पूछताछ के दौरान सभी बच्चों ने इस बात का खुलासा किया कि प्रधानाध्यापिका नसीम बानो आए दिन बच्चों की पिटाई करती हैं । इतना ही नहीं आयोग सदस्य सीमा डोरा ने यह जानकारी भी दी की मारपीट की आरोपी प्रधानाध्यापिका बच्चों के साथ सांप्रदायिक भेदभाव भी रखती हैं आयोग सदस्या ने कहा कि इस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कराई जाएगी। इस संबंध में जिलाधिकारी और एसएसपी को आयोग की ओर से पत्र लिखा जा रहा है।
मुख्य शिक्षाधिकारी ने प्रधानाध्यापिका केा किया निलंबित
दूसरी ओर इस प्रकरण के संज्ञान में आने के बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी एसबी जोशी ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए प्रधानाध्यापिका नसीम बानो को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही विभागीय अफसरों की टीम गठित कर प्रकरण की जांच करने के आदेश जारी किए हैं। मुख्य शिक्षाधिकारी का कहना हेै कि बच्चों के साथ मारपीट की घटना को कतई बर्दाश्त नही किया जा सकता है।
बच्चों से आए दिन पैसे भी मंगवाए जाते हैं
घायल राहुल की मां अस्पताल में भर्ती
घटना का दुखद पहलू यह है कि प्रधानाध्यापिका की पिटाई से घायल राहुल की मां रेखा की तबियत पहले से ही खराब है और वह अस्पताल में भर्ती हैं। पीड़ित राहुल के पिता धर्मेंद्र ने बताया कि उसकी माली हालत ठीक नहीं है और जैसे तैसे परिवार का पालन पोषण करता है।
घटना के बाद सहमे बच्चे, शिक्षिकाओं ने बमुश्किल संभाला
घटना के बाद स्कूल में मौजूद तमाम बच्चे सहम गए। पहले प्रधानाध्यापिका द्वारा राहुल की पिटाई और फिर परिजनों और लोगों द्वारा हंगामा व प्रधानाध्यापिका के साथ हाथापाई की घटना देख स्कूल में मौजूद सभी छात्र सहम गए। तमाम छात्र स्कूल बैग लेकर स्कूल से निकल भागने लगे। जिन्हें अध्यापिकाओं ने बमुश्किल रोका संभाला। आखिरकार बाद में बच्चों को घर जाने दिया गया।