फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Parcel booked with Aadhaar and mobile number of IAS Manisha Panwar Dehradun Uttarakhand news in hindi

Dehradun: आईएएस मनीषा पंवार के आधार व मोबाइल नंबर से बुक कर दिया पार्सल, ब्लू डार्ट कुरियर से आया था फोन

Thu, 14 Sep 2023 04:29 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 14 Sep 2023 04:29 PM IST
सार

आईएएस मनीषा पंवार को ब्लू डार्ट कुरियर की ओर से फोन आया था। फोन करने वाले ने बताया था कि पंवार ने एक मुंबई से मलेशिया के लिए पार्सल बुक किया है। इस पार्सल पर उनका मोबाइल और आधार नंबर लिखा हुआ है।

विज्ञापन
Parcel booked with Aadhaar and mobile number of IAS Manisha Panwar Dehradun Uttarakhand news in hindi
आईएएस मनीषा पंवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईएएस मनीषा पंवार का आधार और मोबाइल नंबर इस्तेमाल कर मुंबई से मलेशिया के लिए एक पार्सल बुक कर दिया गया। आईएएस को कुरियर कंपनी की ओर से फोन आया कि पार्सल में अवैध वस्तु थी तो यह कस्टम ने रोक लिया। अब उनके खिलाफ बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


इस मामले में आईएएस मनीषा पंवार ने वसंत विहार थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। शुरुआती जांच में आईएएस को आई यह कॉल साइबर ठगों की भी हो सकती है। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि आईएएस मनीषा पंवार को मंगलवार को ब्लू डार्ट कुरियर की ओर से फोन आया था। फोन करने वाले ने बताया था कि पंवार ने एक मुंबई से मलेशिया के लिए पार्सल बुक किया है। इस पार्सल पर उनका मोबाइल और आधार नंबर लिखा हुआ है।
विज्ञापन


कॉल कर लोगों को डराकर पैसे ठगते
इस पार्सल को एयरपोर्ट पर रिजेक्ट कर उनके खिलाफ बांद्रा में एक मुकदमा दर्ज कर लिया है। आईएएस को इस मुकदमे की अपराध संख्या भी बताई गई। जबकि, आईएएस का कहना है कि उन्होंने ऐसा कोई कुरियर या पार्सल मलेशिया के लिए बुक नहीं कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएस वसंत विहार में रहती हैं। जबकि, यह कुरियर मुंबई से बुक किया गया है। एसपी सिटी ने बताया कि उनकी शिकायत पर धोखाधड़ी के आरोप में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कॉल साइबर ठगों की भी हो सकती है। साइबर ठग इस तरह के कॉल कर लोगों को डराकर उनसे पैसे ठगते हैं। ऐसे में इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें...हिंदी दिवस 2023: हिंदी को विश्व गौरव दिलाने के लिए 41 साल से शोध कर रहे डॉ. जयंती, ऐसे की प्रामाणिक सिद्ध

इस तरह की कोई मुकदमा संख्या नहीं

इस मामले में बांद्रा पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर संजय मराठे से भी बात की गई। उन्होंने बताया कि उनके थाने में इस तरह का कोई मुकदमा नहीं है। इस मुकदमे की संख्या एमएच 1045/0923 बताई गई है। संजय मराठे ने बताया कि इस तरह की अपराध संख्या महाराष्ट्र पुलिस नहीं देती है। ऐसे में इस बात को और भी बल मिलता है कि यह साइबर ठगों की ही कॉल हो सकती है।
 

i
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed